Watch – नैनीझील में शख्स कूदा_ इस युवा ने छलांग लगाकर,लगातार तीसरे दिन तीसरी मौत नहीं होने दी..


उत्तराखण्ड में नैनीताल की एक दुकान में काम करने वाले व्यक्ति ने आत्महत्या के मकसद से झील में छलांग मार दी जिसे स्थानीय युवक ने झील में कूदकर बचा लिया। शहर के युवा ने तीसरे दिन में तीसरी मौत की घटना होने से रोक दी।
नैनीझील में आज तल्लीताल डाँठ के समीप नैपाली मूल के लोकेश नामक व्यक्ति ने दोपहर में झील में छलांग लगा दी।
लोकेश को झील में कूदता देख, पास ही मौजूद स्थानीय युवक आयुष भंडारी ने अपनी जान की परवाह किये बगैर उसके पीछे झील में कूद लगा दी। काफी देर की मशक्कत के बाद आयुष लोकेश को सुरक्षित झील से बाहर निकाल लाया और उसकी जान बचा दी। बताया गया है कि लोकेश ताल्लिताल बाजार की एक दुकान में काम करता है।
आपको बता दें कि पिछले दो दिनों में दो लोगों ने झील में डूबकर अपनी जान दे दी है। आज ये तीसरी घटना हो सकती थी, जिसे शहर के युवा ने नाकाम कर दिया।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Watch – नैनीझील में शख्स कूदा_ इस युवा ने छलांग लगाकर,लगातार तीसरे दिन तीसरी मौत नहीं होने दी..
अल्मोड़ा में बड़ा हादसा, गहरी खाई में गिरी कार_चार की मौत, दो गंभीर..
Uttrakhand – 20 साल की शादी का अंत जहरीले घूंट से, खौफनाक हत्या..
Haldwani : सप्लाई से पहले पुलिस के शिकंजे में रियासत_बैग से निकली तमंचों की खेप..
Haldwani_शराबी ने बेकाबू कार से मचाया तांडव,कई गाड़ियां चपेट में_ लोग घायल..Video