पैर फिसला और नहर के बहाव में बहती चली गई मासूम_नन्ही पीहू की मौत..bhimtal


ब्रेकिंग न्यूज़_ उत्तराखण्ड के भीमताल में पैर फिसलने से नहर में गिरी पीहू की डूबने से जान गई। एस.डी.आर.एफ.के पहुंचने तक बहुत देर हो गई थी, चिकित्सकों ने मृत घोषित किया।
नैनीताल जिले में बीती रात से लगातार बरसात होने से नाले, नदियां, गाड़ व गधेरे उफान पर हैं। ऐसे में प्रशासन लोगों को इनके पास जाने से बचने की लगातार हिदायत दे रहा है। भीमताल के बाईपास के समीप रहने वाले एक परिवार की 4 वर्षीय बिटिया ‘पीहू’ का पैर फिसल गया और वो लुढकते हुए नजदीकी बरसाती नहर में जा गिरी।
तेज बहाव वाली नहर में पीहू बह गई, तो वहां हड़कंप मच गया। पुलिस को सूचना के बाद नैनीताल से एस.डी.आर.एफ.की टीम बुलाई गई। बरसात में सड़क की तमाम बाधाओं को पार कर पहुंची एस.डी.आर.एफ.की टीम ने जब नहर में सर्च और रैस्क्यू ऑपरेशन चलाया तो उन्हें पीहू बेसुध हालात में मिली। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


हरिद्वार में पहली बार धामी कैबिनेट की बैठक, 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर
Uttrakhand_ मिशन 2027 के लिए भाजपा ने सभी 70 सीटों पर प्रभारी तैनात किए,, लिस्ट देखिए
बनभूलपुरा में कटिया कनेक्शन पर बड़ा एक्शन,108 जगह पकड़ी गयी बिजली चोरी_haldwani
अयोध्यापुरी से जनकपुरी तक धूमधाम से निकली प्रभु श्री राम जी की भव्य बारात_ हल्द्वानी
उत्तराखंड में अब बढ़ेगी ठंड,, 8 जिलों में बारिश और ऊंचाई पर बर्फबारी के आसार