हेमंत साहू ने कहा_ राहुल गांधी की गिरफ्तारी लोकतंत्र का गला घोटने का प्रयास


हल्द्वानी। युवा कांग्रेस उत्तराखंड के प्रदेश उपाध्यक्ष हेमन्त साहू ने नई दिल्ली में नीट (NEET) पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों के समर्थन में हुए प्रदर्शन के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी सहित विपक्ष के कई वरिष्ठ नेताओं को दिल्ली पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने की कड़ी निंदा की है।
हेमन्त साहू ने कहा कि देश के करोड़ों युवाओं का भविष्य दांव पर लगाने वाले नीट पेपर लीक घोटाले पर जवाब देने के बजाय केंद्र सरकार छात्रों की आवाज़ उठाने वाले नेताओं को गिरफ्तार कर लोकतंत्र को कमजोर करने का काम कर रही है।
यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि न्याय की मांग करने वालों को रोका जा रहा है, जबकि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले असली दोषियों पर अब तक कठोर कार्रवाई नहीं हो सकी है।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लगातार छात्रों, बेरोजगार युवाओं, किसानों और आम जनता के मुद्दों को सड़क से लेकर संसद तक मजबूती से उठाते रहे हैं। ऐसे नेता को छात्रों के समर्थन में आवाज़ उठाने पर हिरासत में लेना यह दर्शाता है कि सरकार जनता के सवालों से घबराई हुई है।
हेमन्त साहू ने कहा कि लोकतंत्र में असहमति अपराध नहीं, बल्कि संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकार है। यदि विपक्ष की आवाज़ को पुलिस बल के सहारे दबाया जाएगा तो यह लोकतांत्रिक संस्थाओं और संवैधानिक मूल्यों के लिए गंभीर चिंता का विषय है।
उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि नीट पेपर लीक मामले की निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच कर सभी दोषियों को कठोर सजा दी जाए, छात्रों को न्याय दिया जाए तथा लोकतांत्रिक अधिकारों का सम्मान करते हुए विपक्ष की आवाज़ को दबाने की राजनीति तुरंत बंद की जाए।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Nainital_नंदा देवी महोत्सव में सुरक्षा का मजबूत पहरा, स्पेशल एंगल से निगरानी,,Video
Uttrakhand_पवन खेड़ा के खिलाफ तहरीर, बिजली खरीद पर सियासत गरम..
ढोल-दमाऊ की थाप से गूंजा उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, लोक संस्कृति की विरासत से जुड़ी नई पीढ़ी
यूओयू की बीएड और योग प्रवेश परीक्षाएं शांतिपूर्ण सम्पन्न
हल्द्वानी_ महापंचायत में बड़ा ऐलान, GST कार्यवाही के खिलाफ सड़क पर उतरेंगे व्यापारी..