राज्य आंदोलनकारियों के चिह्नीकरण पर बड़ी बैठक


नैनीताल में उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों के चिह्नीकरण को लेकर गठित समिति की अहम बैठक बुधवार को जिला कार्यालय सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने की।
बैठक में वर्ष 2021 तक प्राप्त 198 आवेदनों पर विस्तार से चर्चा की गई। समिति ने आवेदकों द्वारा जमा किए गए दस्तावेजों और साक्ष्यों की बारीकी से जांच की, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि केवल वास्तविक राज्य आंदोलनकारियों को ही चिह्नित किया जाए।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी आवेदनों की जांच पूरी पारदर्शिता और शासन द्वारा तय मानकों के अनुसार की जाए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य के निर्माण में आंदोलनकारियों का योगदान ऐतिहासिक है और उनके सम्मान में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
साथ ही, जिन आवेदनों में दस्तावेज अधूरे या त्रुटिपूर्ण पाए जाएंगे, उनके आवेदकों को समय पर सूचित किया जाएगा, ताकि वे अपने अभिलेख निर्धारित समय में पूरा कर सकें।
बैठक में पुलिस अधीक्षक यातायात जगदीश चंद्र, अपर जिलाधिकारी विवेक राय, शौरभ असवाल, समिति सदस्य डॉ. केदार पलड़िया, जगमोहन चिलवाल और डॉ. सुरेश डालाकोटी सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हेमंत साहू ने कहा_ राहुल गांधी की गिरफ्तारी लोकतंत्र का गला घोटने का प्रयास
राज्य आंदोलनकारियों के चिह्नीकरण पर बड़ी बैठक
अनुराग एकेडमी में नेशनल मैंगो डे की धूम
नैनीताल में सियासी तापमान हाई, राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में सड़कों पर उतरी कांग्रेस
सिंगल यूज प्लास्टिक पर कार्रवाई क्यों नहीं ? हाईकोर्ट ने सरकार से पूछा हिसाब