Haldwani_नैनीताल रोड पर रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग..


हल्द्वानी…डिग्री कॉलेज के पास रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, दमकल ने घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू
हल्द्वानी। शहर में लगातार सामने आ रही आग की घटनाओं के बीच रविवार को नैनीताल रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर तक दिखाई देने से आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। खबर 13 जून yani शनिवार की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग अचानक रेस्टोरेंट परिसर में भड़की और देखते ही देखते तेजी से फैलने लगी।
आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। दमकल कर्मियों ने तत्काल मोर्चा संभालते हुए आग को आसपास के प्रतिष्ठानों तक फैलने से रोकने के प्रयास किए।
काफी देर तक चले अभियान के बाद फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने में सफल रही। घटना में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन रेस्टोरेंट को भारी आर्थिक नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। संबंधित विभाग की टीम मामले की जांच कर रही है तथा नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि हाल के दिनों में हल्द्वानी में आग की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। कुछ समय पूर्व अमेजन के गोदाम में लगी भीषण आग में दो युवकों की मौत हो गई थी। ऐसे में लगातार हो रही आगजनी की घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


Haldwani_10 फीट लंबे घोड़ा पछाड़ सांप ने मचाई दहशत_Video
चंदे के हिसाब पर खूनी संघर्ष, रामलीला कमेटी के विवाद में तीन लोगों की हत्या
डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड, दुष्यंत गौतम को सिक्किम _ छह राज्यों में नए गवर्नर की नियुक्ति
अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमके उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के हरप्रीत
ब्रेकिंग न्यूज़_ हल्द्वानी-नैनीताल हाइवे पर सामान से भरे ट्रक में धमाकों के साथ उठी लपटें_भयंकर आग..Video