Haldwani_10 फीट लंबे घोड़ा पछाड़ सांप ने मचाई दहशत_Video


हल्द्वानी। सुशीला तिवारी अस्पताल के पीछे एक घर में करीब 10 फीट लंबा घोड़ा पछाड़ सांप घुसने से परिवार में हड़कंप मच गया। अचानक घर में इतने बड़े सांप को देखकर परिजन घबरा गए और तत्काल स्नेक रेस्क्यू टीम से संपर्क किया।
अच्छी बात यहां यह रही की सूचना मिलते ही बिना समय गंवाए तत्काल मौके पर पहुंचे स्नेक रेस्क्यूर सुभाष चंद्र ने सावधानी पूर्वक सांप को काबू में कर सफल रेस्क्यू किया, जिसके बाद परिवार और आसपास के लोगों ने राहत की सांस ली। यहां सुभाष की जितनी तारीफ की जाए वह काम है।
सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दिया किस तरह झाड़ियां से निकलकर रेंगता हुआ ये बड़ा सांप घर के भीतर तक प्रवेश कर गया गनीमत रही किसी को नुकसान नहीं हुआ। सांप की एंट्री और रेस्क्यू का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, क्षेत्र के खाली प्लॉटों में उगी घनी झाड़ियां सांपों के छिपने का ठिकाना बन रही हैं। बताया गया इस प्रजाति का सांप बहुत खतरनाक होता है जो फंदा मारकर 3 सेकंड के अंदर मजबूत से मजबूत इंसान की हड्डियों को तोड़ सकता है।
आए दिन सांपों के घरों में घुसने से लोगों, खासकर बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ रही है।
स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से खाली प्लॉटों की झाड़ियों की सफाई कराने की मांग की है, ताकि इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


Haldwani_10 फीट लंबे घोड़ा पछाड़ सांप ने मचाई दहशत_Video
चंदे के हिसाब पर खूनी संघर्ष, रामलीला कमेटी के विवाद में तीन लोगों की हत्या
डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड, दुष्यंत गौतम को सिक्किम _ छह राज्यों में नए गवर्नर की नियुक्ति
अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमके उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के हरप्रीत
ब्रेकिंग न्यूज़_ हल्द्वानी-नैनीताल हाइवे पर सामान से भरे ट्रक में धमाकों के साथ उठी लपटें_भयंकर आग..Video