Ad

हल्द्वानी : इन वाहनों के लिये ट्रैफिक प्लान जारी..

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें

नैनीताल – हल्द्वानी : शनिवार / रविवार) विकेण्ड के दौरान भारी वाहन हेतु यातायात / डायवर्जन प्लान जारी किया गया है।

ADVERTISEMENTSAd

शहर हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्र से शहर हल्द्वानी की ओर आने वाले भारी वाहनों हेतु निम्न यातायात प्लान प्रभावी रहेगा।

वीकेंड के दौरान शनिवार व रविवार को यात्रा रूट में भारी वाहनों का प्रवेश समय 12:00 बजे से 23:00 बजे तक पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा।

अति आवश्यक सेवा वाले भारी वाहन (जैसे सब्जी, फल, तेल, गैस दूध आदि) के चालक एवं स्वामीयों से जारी ट्रैफिक प्लान के मुताबिक अनुरोध किया गया है कि प्रातः काल से समय 12:00 बजे तक अपनी सेवाएँ पूर्ण कर लें। तत्पश्चात 23:00 बजे तक यात्रा रूट में आवागमन पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा।

बड़ी सब्जी मंडी से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले भारी वाहनों की निकासी बड़ी मंडी से समय 12:00 बजे से 23:00 बजे तक पूर्ण रूप से बन्द रहेगी।

कालाढूंगी रोड से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन लामाचौड़ तिराहा से फतेहपुर / कटघरिया की ओर जाने वाली वाली रोड के बांई ओर रोकें जायेंगे व शहर क्षेत्र से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले भारी वाहन ऊँचापुल तिराहा होते हुए चौफला चौराहा से चम्बल पुल तिराहा के मध्य रोड के बाई ओर रोकें जायेंगे।

बरेली रोड/रामपुर रोड से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन क्रमशः बरेली रोड में तीनपानी के पास रोड के बाई ओर व रामपुर रोड में बेलबाबा के पास रोड के बाई ओर रोकें जायेंगे।

चोलगलिया रोड से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन कुँवरपुर तिराहा से खेडा चौराहा के मध्य रोड के बाई ओर लगाये जायेंगे।

अल्मोडा/बागेश्वर से शहर हल्द्वानी की ओर आने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन भावाली से मस्जिद तिराहा होते हुए नम्बर 01 बैंड ज्योलिकोट तक आ सकेंगे। जहाँ उनको समय 23:00 बजे तक रोका जायेगा।

मुक्तेश्वर रोड से शहर हल्द्वानी की ओर आने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन मुक्तेश्वर से रामगढ़ रोड होते हुए भवाली से मस्जिद तिराहा होते हुए नम्बर 01 बैंड ज्योलिकोट तक आ सकेंगे। जहाँ उनको समय 23:00 बजे तक रोका जायेगा।

भीमताल से शहर हल्द्वानी की ओर आने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहनों को समय 12:00 बजे से 23:00 बजे तक सलड़ी चौकी/अमृतपुर में रोका जायेगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *