उत्तराखंड_MLA विनोद कंडारी की स्कॉर्पियो का एक्सीडेंट


टिहरी। देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी की स्कॉर्पियो कार सोमवार सुबह बदरीनाथ नेशनल हाईवे पर हादसे का शिकार हो गई। कीर्तिनगर पुल के पास रॉन्ग साइड से आ रही तेज रफ्तार वैगनआर ने विधायक की गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में विधायक के घुटने पर हल्की चोट आई है।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद सामने आए वीडियो में विधायक दर्द से कराहते हुए युवकों को सड़क पर गाड़ी चलाना सीखने को लेकर फटकार लगाते नजर आए। उन्होंने कहा कि सड़क पर वाहन चलाना सीखकर दूसरों की जान जोखिम में न डालें, क्योंकि जान सभी को प्यारी है।
बताया जा रहा है कि कार सवार युवकों ने विधायक से माफी मांगी, जिसके बाद उन्होंने उन्हें माफ कर दिया। प्राथमिक उपचार के बाद विधायक अपने निर्धारित जनसभा कार्यक्रम के लिए रवाना हो गए।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


उत्तराखंड_MLA विनोद कंडारी की स्कॉर्पियो का एक्सीडेंट
बेबसी और अकेलेपन की टीस_पहाड़ की खामोशी को आवाज देती ‘पायर’ PYRE
आंचल डेयरी का भव्य मेला आज से..
नंधौर अभयारण्य में जंगल सफारी का रोमांच शुरू, सांसद अजय भट्ट ने दिखाई हरी झंडी
हल्द्वानी चंदन हॉस्पिटल ने जनहित में बड़ा फैसला किया..