Ad

हल्द्वानी : हाइवे पर ब्रेक फेल हो गये_डिवाइडर पर चढ़ी बेकाबू बस,हादसा टला..Video

ख़बर शेयर करें

www.gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी : नैनीताल रोड पर विशाल मेगा मार्ट के आगे बस में बैठे यात्रियों की सांसे रुक गई जब अचानक बस के ब्रेक फेल हो गए और हाईवे पर बीच में बने डिवाइडर पर बस चढ़ती चली गई, बस में करीब 36 यात्री सवार थे गनीमत रही की किसी भी यात्री के कोई भी चोट नहीं आई है।

ADVERTISEMENTSAd

आपको बता दे की बस काठगोदाम से लखनऊ जा रही थी जो कि अपने निर्धारित समय मंगलवार की शाम 8:45 PM पर काठगोदाम से चली थी बस के चालक विनोद यादव ने बताया कि बस के ब्रेक फेल होने की वजह से बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई और साथ ही एक कार भी दुर्घटना का शिकार हुई जिसमें कार का शीशा टूट गया है लेकिन किसी भी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है।

जानकारी के अनुसार एक बस काठगोदाम से लखनऊ की ओर जा रही थी। इस दौरान बस नैनीताल रोड एलआईसी ऑफिस से निकली थी, कि नैनीताल रोड विशाल मेगा मार्ट पर अनियंत्रित हो गई, बस को अनियंत्रित होता देख यात्रियों में हड़कंप मच गया। बाद में बस सड़क पर बने डिवाइडर पर चढ़ गई। इसके कारण बस एक तरफ झुक गई, लेकिन बस रुकने से यात्रियों को कोई चोट नहीं आई।

बताया जा रहा है कि बस में करीब 36 यात्री सवार थे। घटना में कुछ यात्रियों को मामूली खरोंचे आई हैं। लेकिन गनीमत रही कि बड़ा हादसा टल गया। वही बस को क्रेन की मदद से मार्ग से हटाया जाएगा। इधर, हादसे के बाद सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। इस दौरान घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *