हल्द्वानी: NSUI के पूर्व जिलाध्यक्ष पर पार्टी की ही महिला नेत्री ने लगाया दुष्कर्म का आरोप,मुकदमा दर्ज..


कांग्रेस पार्टी की छात्र इकाई एनएसयूआई के पूर्व जिलाध्यक्ष पर पार्टी की युवा इकाई की एक प्रदेश पदाधिकारी ने बेहद संगीन आरोप लगाए हैं। आरोपों के अनुसार आरोपित पीड़िता से वर्ष 2018 से उसके पति की बीमारी का फायदा उठाकर लगातार कई बार जबर्दस्ती, इच्छा के विरुद्ध, डरा-धमकाकर अवैध संबंध बनाए हुए है।
आरोपित से पीड़िता को एक बच्चा भी हुआ है। पीड़िता ने आरोपित के पास पिस्टल होने का हवाला देते हुए उससे अपने बच्चे व परिवार को जान का खतरा भी बताया हैं। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 376 व 506 के तहत थाना मुखानी में अभियोग पंजीकृत कर लिया है।
पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि तरुण साह नाम के आरोपित ने उससे 2018 में संबंध बनाए और उसके पति की बीमारी का फायदा उठाकर उसके घर में ही उसे अकेला पाकर उसकी इच्छा के विरुद्ध समाज का डर दिखाकर उसका बार-बार शारीरिक शोषण किया। लोक-लाज का हवाला देकर चुप कराया और बार-बार धमकाया। वर्ष 2019 में पीड़िता का आरोपित से बच्चा भी हुआ।
इसके साथ ही आरोपित ने पीड़िता को समाज में बदनाम और बार-बार परेशान भी किया। आरोपित पीड़िता को शारीरिक संबंध न बनाने पर समाज में सब बना देने की और कई बार जान से मारने की धमकी भी दे चुका हैं यह भी कहा है कि आरोपित के पास लाइसेंसी पिस्टल है, लिहाजा उसे, उसके पति, बच्चे व परिवार को आरोपित से जान का खतरा है। पीड़िता की तहरीर पर मंगलवार शाम मुखानी पुलिस ने अभियोग दर्ज कर लिया है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Watch : ये तो हद हो गई_नैनीताल में घूमने आ रहे हैं या चोरी करने…?
Haldwani_ये है ताला तोड़कर लाखों उड़ाने वाला बब्लू ..Video
“लोग टूट जाते हैं…” अदब का सबसे नरम लहजा ख़ामोश हो गया_ बशीर बद्र नहीं रहे
ऊपर असली नोट, नीचे नकली गड्डियां_17 डब्बों में करोड़ों रुपये..
ध्यान दें ..NH-109 अल्मोड़ा-क्वारब मार्ग पर बढ़ा खतरा_ट्रैफिक डायवर्ट..