

उत्तराखंड के हल्द्वानी में खुलेआम दुकान पर सेल्समैन को पिस्टल की नोक पर धमकाने और दबंगई दिखाने का सनसनीख़ेज़ मामला सामने आया है। घटना का सी.सी.टी.वी.फुटेज अब सोशियल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। पीड़ित मैडिकल स्टोर मालिक ने पुलिस को सूचना देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है।

नैनीताल जिले में हल्द्वानी की आई.टी.आई.रोड स्थित नीलकंठ अस्पताल के समीप सेंट्रल मैडिकोज है। मैडिकोज के मालिक ने मैडिकल कॉलेज चौकी इंचार्ज को शिकायती पत्र देकर कहा है कि उसकी दुकान में गुरुवार देररात एक अज्ञात व्यक्ति आया जिसने सिगरेट जलाने के लिए लाइटर या माचिस मांगी। स्टाफ द्वारा नहीं होने की बात कहने पर व्यक्ति ने गालीगलौच शुरू कर दी और पिस्टल निकालकर दहशत फैलाने के लिए काउंटर पर रख दी।
शिकायत्पात्र में कहा गया है कि व्यक्ति ने धमकी देते हुए आज दोबारा आने की बात कही है। उसने लाइटर तैयार रखने को कहा है, इसलिए उनका स्टाफ बहुत भयभीत है। कहा गया है कि उनकी दुकान कैंसर हॉस्पिटल के नजदीक है और उन्हें देररात तक मरीजों के लिए दवा देने के लिए खुले रहना पड़ता है और वो सिरफिरा दोबारा आ धमक सकता है। मैडिकोज के मालिक ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है।
पुलिस ने शिकायत पर संज्ञान लेते हुए मैडिकल व्यवसायी को कार्यवाही का आश्वासन दिया है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


PCS परीक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, केंद्रों पर सुरक्षा का सख्त पहरा…
HiSTAR-2026 _ एरीज में युवा वैज्ञानिकों ने सीखी खगोल विज्ञान की बारीकियां
खेल-खेल में सीख, अभिनय-अभिनय में संस्कार_अनुराग अकादमी की अनूठी पहल
महापरिनिर्वाण दिवस पर लालकुआँ में सजेगा सेवा का महाकुंभ, लगेगा विशाल निशुल्क स्वास्थ्य शिविर
573 दिन सड़क पर_13 हजार KM पैदल चलकर नैनीताल पहुंचे असम के पल्लव…