उत्तराखंड में फिर दौड़ी तबादला एक्सप्रेस, 24 PCS के तबादले, नैनीताल के डिप्टी कलेक्टर बदले..


देहरादून। उत्तराखंड में इन दिनों प्रशासनिक फेरबदल का सिलसिला लगातार जारी है। शासन ने एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए 24 PCS अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इससे पहले कल 10 IAS और 20 PCS अधिकारियों के तबादले किए गए थे। लगातार दूसरे दिन हुई इस कार्रवाई से प्रदेश की प्रशासनिक मशीनरी में हलचल तेज हो गई है।

कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से वर्तमान तैनाती से कार्यमुक्त कर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इनमें डिप्टी कलेक्टरों के साथ अन्य प्रशासनिक पदों पर तैनात अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया है।
नैनीताल जिले में भी बदले डिप्टी कलेक्टर
ताजा तबादला सूची में नैनीताल जिले को लेकर भी महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। डिप्टी कलेक्टर नैनीताल के पद पर तैनात रेखा कोहली को नई जिम्मेदारी देते हुए डिप्टी कलेक्टर हरिद्वार भेजा गया है। वहीं अमृता शर्मा को डिप्टी कलेक्टर नैनीताल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारियां
राजकुमार पांडेय _डिप्टी कलेक्टर देहरादून।
बृजेश कुमार तिवारी _ डिप्टी कलेक्टर टिहरी।
अभय प्रताप सिंह _डिप्टी कलेक्टर देहरादून।
शिप्रा जोशी _ डिप्टी कलेक्टर नैनीताल।
अपर्णा ढौंढ़ियाल _ अधिशासी निदेशक, डोईवाला चीनी मिल।
अजयवीर सिंह _ डिप्टी कलेक्टर टिहरी।
तुषार सैनी _ डिप्टी कलेक्टर नैनीताल।
मनीष बिष्ट _निदेशक, प्रशासन एवं मॉनिटरिंग, पंतनगर तथा मुख्य कार्मिक अधिकारी, पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय।
देवानन्द _डिप्टी कलेक्टर पौड़ी गढ़वाल।
गौरव पांडेय _डिप्टी कलेक्टर नैनीताल।
कुमकुम जोशी _डिप्टी कलेक्टर हरिद्वार।
रेखा कोहली _ डिप्टी कलेक्टर हरिद्वार।
मुकेश चन्द्र रमोला _ डिप्टी कलेक्टर ऊधमसिंहनगर।
अमृता शर्मा _डिप्टी कलेक्टर नैनीताल।
नवाजिश खलीक _ डिप्टी कलेक्टर अल्मोड़ा।
शालिनी मौर्य _ डिप्टी कलेक्टर नैनीताल।
चन्द्रशेखर _ डिप्टी कलेक्टर हरिद्वार।
मंजू राजपूत _ डिप्टी कलेक्टर ऊधमसिंहनगर।
अबरार अहमद _डिप्टी कलेक्टर देहरादून।
सुनील कुमार _ डिप्टी कलेक्टर अल्मोड़ा।
नीतू डागर _ डिप्टी कलेक्टर हरिद्वार।
संजय कुमार _ डिप्टी कलेक्टर ऊधमसिंहनगर।
रेखा _ डिप्टी कलेक्टर ऊधमसिंहनगर।
कृष्णा त्रिपाठी _ डिप्टी कलेक्टर चमोली।
शासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती वाले स्थान पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।




लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


उत्तराखंड में फिर दौड़ी तबादला एक्सप्रेस, 24 PCS के तबादले, नैनीताल के डिप्टी कलेक्टर बदले..
14 नवम्बर को हल्द्वानी में पहली बार होगा ‘भजन क्लबिंग’ का अनूठा संगम…
बदला लेने की सनक_ रामनगर के खौफनाक हत्याकांड की परतें खुलीं, फौजी समेत तीन गिरफ्तार..
हल्द्वानी नगर आयुक्त IAS आशिमा गोयल ने संभाला चार्ज, ट्रंचिंग ग्राउंड और इन मुद्दों को बताया प्राथमिकता ..
तीसरा हादसा – नैनीताल घूमकर लौट रहे पर्यटकों से भरी फोर्स की मिनी बस पलटी. .