Ad

हल्द्वानी नगर आयुक्त IAS आशिमा गोयल ने संभाला चार्ज, ट्रंचिंग ग्राउंड और इन मुद्दों को बताया प्राथमिकता ..

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी। नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम की नवनियुक्त नगर आयुक्त IAS आशिमा गोयल ने गुरुवार को कार्यभार संभाल लिया। चार्ज संभालते ही उन्होंने शहर की सफाई व्यवस्था, सड़क, सीवरेज और कूड़ा निस्तारण को अपनी प्राथमिकताओं में शामिल किया।

ADVERTISEMENTSAd

प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि गोलापार स्थित ट्रंचिंग ग्राउंड को पूरी तरह साफ कराना उनकी प्रमुख प्राथमिकता है। यहां जमा पुराने कूड़े (लेगेसी वेस्ट) के निस्तारण में तेजी लाने के लिए दूसरी मशीन भी शुरू कर दी गई है। इससे कूड़ा निस्तारण की प्रक्रिया तेज होगी।

आशिमा गोयल ने कहा कि आम जनता की शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि लोगों को छोटे-छोटे कामों के लिए नगर निगम के चक्कर न काटने पड़ें। उन्होंने स्वच्छता सर्वेक्षण के मानकों के अनुरूप बेहतर योजना और मजबूत व्यवस्थाओं के जरिए हल्द्वानी को स्वच्छ, सुंदर और सुविधाजनक शहर बनाने की प्रतिबद्धता जताई।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *