Haldwani – बड़ी कार्रवाई : भाजपा ने प्रदेश मंत्री विपिन पांडे को किया बाहर..


हल्द्वानी : भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक अनुशासन का कड़ा संदेश देते हुए भाजयुमो (भाजपा युवा मोर्चा) के प्रदेश मंत्री विपिन पांडे को तत्काल प्रभाव से पद से हटाते हुए पार्टी से बाहर कर दिया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के स्पष्ट निर्देश पर की गई इस कार्रवाई की आधिकारिक घोषणा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत द्वारा की गई। रावत ने साफ किया कि विपिन पांडे के खिलाफ विगत काफी समय से अनुशासनहीनता से जुड़ी गंभीर शिकायतें मिल रही थीं। इन शिकायतों को संगठन ने हल्के में नहीं लिया और जांच-पड़ताल के बाद निर्णय लिया गया कि उन्हें संगठन से तत्काल बाहर का रास्ता दिखाया जाए।
इस कार्रवाई के तहत न सिर्फ उन्हें प्रदेश मंत्री पद से हटाया गया बल्कि उनकी सक्रिय सदस्यता भी रद्द कर दी गई है यानी अब वे किसी भी रूप में पार्टी से संबद्ध नहीं रहेंगे।
भाजपा ने इस कदम के जरिए यह स्पष्ट संदेश दे दिया है कि संगठनात्मक अनुशासन से कोई समझौता नहीं किया जाएगा, फिर चाहे वह कोई वरिष्ठ पदाधिकारी हो या सामान्य कार्यकर्ता। पार्टी ने एक बार फिर दोहराया है कि सभी सदस्यों के लिए नियम समान हैं और अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


घर में घुस कर गुलदार ने कुत्ते को बनाया निवाला_ महिला ने दिखाया साहस, ऐसे काबू किया गया खूंखार.Video
हरिद्वार में पहली बार धामी कैबिनेट की बैठक, 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर
Uttrakhand_ मिशन 2027 के लिए भाजपा ने सभी 70 सीटों पर प्रभारी तैनात किए,, लिस्ट देखिए
बनभूलपुरा में कटिया कनेक्शन पर बड़ा एक्शन,108 जगह पकड़ी गयी बिजली चोरी_haldwani
अयोध्यापुरी से जनकपुरी तक धूमधाम से निकली प्रभु श्री राम जी की भव्य बारात_ हल्द्वानी