उत्तराखंड विधायक के फार्म हाउस में गैंगरेप, आरोपी दरोगा-सिपाही और CRPF के दो जवान गिरफ्तार


उत्तराखंड की खानपुर विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार के फार्म हाउस पर युवती से गैंगरेप का आरोप लगा है आरोपियों में एक सब इंस्पेक्टर एक हेड कांस्टेबल और सीआरपीएफ के दो जवान शामिल है।
उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के हसनपुर क्षेत्र में एक 23 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है।
रक्षक ही बने भक्षक
उत्तर प्रदेश के अमरोहा के हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में झूलपुरी स्थित खानपुर (उत्तराखंड) के विधायक उमेश शर्मा के फार्म हाउस पर हरियाणा की युवती से सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हसनपुर कोतवाली का दरोगा व अमरोहा पुलिस लाइन में तैनात सिपाही और असम में सीआरपीएफ की 156 वीं बटालियन में इंस्पेक्टर और पांचवीं बटालियन दिल्ली के हेड कांस्टेबल आरोप के घेरे में हैं। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया है।
एसपी ने दोनों पुलिसकर्मियों को निलंबित भी कर दिया है। हसनपुर कोतवाली में सभी से पूछताछ की जा रही है। युवती फिलहाल अमरोहा में वन स्टॉप सेंटर पर है। आरोपियों में शामिल दो मुजफ्फरनगर जिले के हैं, जबकि एक बागपत और एक अन्य अलवर (राजस्थान) का रहने वाला है।
एसपी लखन सिंह यादव ने बताया कि पीड़ित युवती हरियाणा के फतेहाबाद जिले की रहने वाली है और वहीं की किसी प्राइवेट कंपनी में जॉब करती है। युवती ने पुलिस को बताया कि एक महिला मित्र ने उसकी मुलाकात सीआरपीएफ में हेड कांस्टेबल मोहित से कराई थी। मोहित मुजफ्फरनगर के शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव सौरम का रहने वाला है।
सोमवार (21 सितंबर) को वह सोनीपत में मोहित से मिली। उसने घूमने चलने का प्रस्ताव रखा तो वह उसकी कार में सवार हो गई। सोनीपत से मोहित उसे कार से मेरठ ले गया, जहां उसने अपने साथी अलवर (राजस्थान) के थाना क्षेत्र के गांव हातनखेड़ा निवासी सीआरपीएफ इंस्पेक्टर लालाराम यादव को भी गाड़ी में बैठा लिया।
सोमवार रात ये तीनों मेरठ में एक स्थान पर रुके। इसके बाद मंगलवार की शाम तीनों कार से हसनपुर कोतवाली पहुंचे, जहां गेट पर सादे कपड़ों में पहले से मौजूद बागपत के थाना रमाला के गांव सूप निवासी दरोगा संजय तोमर भी उनकी गाड़ी में सवार हो गया।
खाना और शराब लेकर आया सिपाही प्रमोद
कुछ देर बाद सभी हसनपुर कोतवाली इलाके में झूलपुरी में स्थित खानपुर (उत्तराखंड) के विधायक उमेश शर्मा के फार्म हाउस पर पहुंचे। वहां कुछ कमरे लिए गए। कुछ देर बाद मुजफ्फरनगर के फुगाना थाना इलाके के गांव खेड़ामस्तान निवासी सिपाही प्रमोद कुमार खाना और शराब लेकर वहां पहुंचा।
रात में खाना-पीना होने के बाद मोहित, लालाराम और संजय तोमर जबरन युवती के कमरे में घुस आए और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद सिपाही प्रमोद अंदर घुसा तो युवती ने हिम्मत करके उसे धक्का देकर बाहर निकाला और कमरा अंदर से लॉक कर लिया।
इसके बाद युवती ने पुलिस को फोन किया। मंगलवार रात में ही पुलिस ने छापा मारकर फार्म हाउस से चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
बुधवार को कोतवाली में सभी से पूछताछ के बाद पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस के मुताबिक, मोहित सीआरपीएफ की पांचवीं बटालियन दिल्ली में हेड कॉन्स्टेबल है, जबकि लालाराम यादव सीआरपीएफ 156वीं बटालियन न्यू बोगाई गांव असम में निरीक्षक है। वारदात में इस्तेमाल कार मोहित की बताई जा रही है, जो पुलिस के कब्जे में है।
मुरादाबाद रेंज के डीआईजी मुनिराज जी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर अमरोहा के हसनपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। हसनपुर थाने में तैनात रहे दरोगा और सिपाही के खिलाफ बर्खास्तगी की कार्रवाई की जाएगी।
कल रात सीआरपीएफ का एक अधिकारी, स्थानीय थाने का एसआई, एक महिला और एक सीआरपीएफ का जवान फार्म हाउस में पहुंचे। दरोगा ने बताया कि यह अधिकारी गृह मंत्रालय से आए हैं। बड़ी जांच कर रहे हैं। कुछ घंटे यहां रुकेंगे। इसके बाद चले जाएंगे। महिला को भी अधिकारी बताया और उसके साथ मौजूद सीआरपीएफ जवान को महिला अधिकारी का पीएसओ बताया। रात में लोकल थाने की पुलिस पहुंची और सभी को गिरफ्तार कर ले गई है।- उमेश शर्मा, विधायक खानपुर (उत्तराखंड)



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


कहीं गुजराती रंग, कहीं कुमाऊंनी अंदाज़.. डांडिया की मस्ती में झूमा नैनीताल_Video
इंडिया गेट पर_अंकिता भंडारी के माता-पिता धरने पर बैठे, राहुल गांधी मिलने पहुंचे
नीमा भट्ट, मनीष जोशी, मोहम्मद गुफरान, रोहित कुमार, सलमान सिद्दीकी, सलीम सैफी और हेमंत शर्मा निर्विरोध निर्वाचित
मेरठ हत्याकांड: नीले ड्रम वाली मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा..