जौलजीबी मेला विवाद में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, विधायक हरीश धामी और मनोहर टोलिया की गिरफ्तारी पर…


ब्रेकिंग न्यूज़ _ उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने धारचूला विधायक हरीश धामी और मनोहर टोलिया की गिरफ्तारी पर रोक और दर्ज मुक़दमे को निरस्त करने संबंधी याचिका में गिरफ्तारी पर रोक लगाते हुए याचिका को निस्तारित कर दिया है। मामले की सुनवाई के बाद न्यायमूर्ती पंकज पुरोहित की एकलपीठ ने अरनेश कुमार बनाम बिहार राज्य में पारित आदेश के अनुसार उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगाते हुए याचिका को निस्तारित कर दिया है।

आज हुई सुनवाई पर याचिकाकर्ताओं की तरफ से कहा गया कि पुलिस ने उनके और कई अन्य लोगों के खिलाफ 15 नंबर को मुकदमा दर्ज किया, जिसमे पुलिस ने उन्हें भारतीय न्याय सहिंता की धारा 35 का नोटिस दिए बिना चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ में उनकी भी गिरफ्तारी हो सकती है।
इसलिए उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगाई जाय और दर्ज मुकदमे को निरस्त किया जाय। दर्ज मुक़दमे में पुलिस के द्वारा अरमेश कुमार के मामले में दिए गए निर्देशों का अनुपालन नही किया गया। सुप्रीम कोर्ट ने अपने निर्देशों में कहा है कि जिस मामले में सात साल से कम की सजा का प्रावधान है उसमे पुलिस को गिरफ्तारी से पहले भारतीय न्याय सहिंता की धारा 35 का नोटिस दिया जाना आवश्यक है।
पुलिस ने यहाँ बिना नोटिस दिए चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया जो इस आदेश का उल्लंघ्न है। इसलिए दर्ज मुक़दमे को निरस्त किया जाय और उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगाई जाय।
सुनवाई के दौरान सरकार की तरफ से कहा गया कि इनके द्वारा मुख्य मंत्री के कार्यक्रम में व्यवधान उत्पन्न करने के साथ साथ पोडियम में तोड़फोड़ की गयी और सम्पति को नुकशान पहुंचाया गया गया।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


जौलजीबी मेला विवाद में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, विधायक हरीश धामी और मनोहर टोलिया की गिरफ्तारी पर…
उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष बने बलजीत सिंह सोनी..
उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष बने बलजीत सिंह सोनी..
लोकथात के मंच से CM धामी का बड़ा ऐलान..
नैनीताल में कूड़े के ट्रक में फैंके मिले राष्ट्रध्वज,तिरंगे का अपमान करने वालों की जांच हो..