

पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के एक प्रोफ़ेसर पर युवती ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि विश्वविद्यालय के प्रोफ़ेसर युवती से अमर्यादित बात करते थे, जिसकी रिकॉर्डिंग युवती की मां ने राज्यपाल को भेज दी।
अब राज्यपाल के सचिव ने विश्वविद्यालय के कुलपति को पत्र भेजकर जांच कर विस्तृत रिपोर्ट उन्हें प्रेषित करने को कहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला पिछले साल का है। एक साल तक जब कहीं सुनवाई नहीं हुई तो मामला राजभवन तक पहुंच गया। इसके बाद जाकर इस मामले में जांच बैठी है। मामला वर्ष 2022 का है, जहां गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के पादप रोग विज्ञान विभाग में वर्ष 2022 में खटीमा की एक युवती ने विश्वविद्यालय में संचालित एक प्रोजेक्ट में काम करने के लिए आवेदन किया था। कमेटी ने उसका चयन कर दिया। लेकिन एक महीने बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने उसके चयन को नियम के विरुद्ध बताकर प्रोजेक्ट से बाहर कर दिया। युवती का आरोप है कि विश्वविद्यालय के प्रोफेसर उसे फोन पर अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर रहे थे। प्रोफेसर के खिलाफ युवती की मां ने महामहिम राज्यपाल से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




8 जून से SIR..घर-घर पहुचेंगे बीएलओ_सही जानकारी देना न भूलें
दफन हुए सवालों का जवाब अब कब्र से निकलेगा, नैनीताल हाईकोर्ट का बड़ा आदेश
दिल्ली के होटल में आग का तांडव_21लोग जिंदा जले, ज्यादातर विदेशी..
राहुल गांधी की अल्मोड़ा रैली होगी ऐतिहासिक बदलाव का शंखनाद : शिल्पी अरोड़ा
कालाढूंगी को विकास चाहिए, शराब नहीं : नीरज तिवारी