गीजर ठीक करने आया और अलमारी साफ कर गया! हल्द्वानी में बड़ा खुलासा_ 5 तोला सोना और ₹2.29 लाख बरामद


हल्द्वानी। घर में गीजर ठीक करने के बहाने घुसकर चोरी करने वाले आरोपी को हल्द्वानी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए करीब 5 तोला सोने के कड़े और ₹2 लाख 29 हजार नकद बरामद किए हैं। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।

पुलिस के मुताबिक, गुरुनानकपुरा निवासी अतुल नागपाल ने 25 नवंबर को कोतवाली हल्द्वानी में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 17 नवंबर को आसिफ नाम का व्यक्ति उनके घर गीजर ठीक करने के बहाने आया था। इसी दौरान उसने घर की अलमारी से सोने के जेवर चोरी कर लिए।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना के खुलासे के लिए एसएसपी नैनीताल ने पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिए। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और सुरागरसी-पतारसी के जरिए आरोपी की पहचान आसिफ पुत्र शमीम अहमद के रूप में की।
पुलिस टीम ने 26 नवंबर को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी किए गए दो पीली धातु के कड़े, जिनका वजन करीब 5 तोला बताया गया है, और ₹2,29,000 नकद बरामद किए गए। बरामदगी के बाद मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई है।
गिरफ्तार आरोपी
आसिफ पुत्र शमीम अहमद (33 वर्ष), निवासी लाइन नंबर-18, आजाद नगर, चोरगलिया रोड, थाना बनभूलपुरा, नैनीताल।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


गीजर ठीक करने आया और अलमारी साफ कर गया! हल्द्वानी में बड़ा खुलासा_ 5 तोला सोना और ₹2.29 लाख बरामद
2027: भाजपा के लिए पांच सीटें, पांच बड़ी चुनौतियां_ क्या इस बार बदलेगा पैटर्न..?
उत्तराखंड में तबादला एक्सप्रेस, IAS-PCS के ट्रांसफर _17 अधिकारियों को नई तैनाती..
उत्तराखंड _17 IPS के तबादले..कई जिलों में नए कप्तानों की तैनाती, नैनीताल के नए SSP अर्पण यदुवंशी..
पहाड़ी उत्पादों की खुशबू और गीतों की मस्ती.. सरस मेले की स्टार नाइट में झूम उठा हल्द्वानी