

उत्तराखंड के एम्स ऋषिकेश में सीबीआई की टीम जांच के लिए पहुंचते ही हड़कंप मच गया है। टीम दस्तावेजों की जांच के साथ अधिकारियों से पूछताछ कर रही है। एम्स में पूर्व में चिकित्सा उपकरण, मेडिकल स्टोर आवंटन, कंकालों और दवाओं की खरीद, नियुक्तियों के मामले की जांच चल रही है।

बात दें कि एम्स के पांच अधिकारियों समेत आठ पर पूर्व में मुकदमे दर्ज हुए थे।शुक्रवार को सीबीआई के डीएसपी की अगुवाई में सात सदस्यीय टीम एम्स पहुंची है। टीम ने पिछले साल 3 से 7 फरवरी को छापामारी की थी। फिर 22 अप्रैल को टीम पहुंची थी जिसमें माइक्रोबायोलाजी विभाग के तत्कालीन अतिरिक्त प्रोफेसर बलराम जी ओमर, एनाटामी विभाग के तत्कालीन अध्यक्ष प्रोफेसर बृजेंद्र सिंह, तत्कालीन सहायक प्रोफेसर अनुभा अग्रवाल, प्रशासनिक अधिकारी शशिकांत, लेखाधिकारी दीपक जोशी और प्रो-मेडिक डियाईसेस के स्वामी पुनीत शर्मा को नामजद किया गया था।अब यह तीसरी छापामारी है।
2017-18 में एम्स ने स्वीपिंग मशीन खरीदी थी, जिसमें 2.41 करोड़ की धांधली की जांच चल रही है। दूसरी कंपनी एक करोड़ में यह मशीन दे रही थी।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


सरस मेले में CDO परिवार संग पहुंचे, ₹37,325 की खरीदारी कर महिला समूहों का बढ़ाया हौसला
नैनीताल में 20 दिन से लापता बेटे की तलाश में दर-दर भटक रहा पिता, अब बाबा नीब करौरी और गोल्ज्यू के दरबार में लगाई गुहार
गीजर ठीक करने आया और अलमारी साफ कर गया! हल्द्वानी में बड़ा खुलासा_ 5 तोला सोना और ₹2.29 लाख बरामद
2027: भाजपा के लिए पांच सीटें, पांच बड़ी चुनौतियां_ क्या इस बार बदलेगा पैटर्न..?
उत्तराखंड में तबादला एक्सप्रेस, IAS-PCS के ट्रांसफर _17 अधिकारियों को नई तैनाती..