Ad

उत्तराखंड पुलिस के जांबाज IPS प्रहलाद मीणा ने हासिल किया ये ख़िताब

ख़बर शेयर करें

www.gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखण्ड पुलिस के जांबाज अधिकारी प्रहलाद नारायण मीणा, IPS ने भारतीय वायुसेना के साथ साहसिक एवं चुनौतीपूर्ण अभ्यासों में से एक पैरा जम्पिंग में 10 दिवसीय अभ्यास के दौरान 5000 फिट की ऊंचाई से 05 जम्प लगाकर पैरा जम्पर का खिताब हासिल किया है।

ADVERTISEMENTSAd

आपको बताते चलें कि प्रह्लाद नारायण मीणा हल्द्वानी सेक्टर की विजिलेंस में बतौर एसपी तैनात हैं। अपनी कार्यशैली को लेकर वह अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। इस बार वह हेलीकाप्टर से एक नहीं, बल्कि पांच बार वह भी पांच हजार फीट ऊंचाई से छलांग लगाकर प्रदेशभर में छा चुके हैं। दरअसल भारतीय सेना की ओर से उत्तर प्रदेश में पिछले दिनों विशेष पैरा जंपिंग जैसे साहसिक व एडवेंचर कोर्स का प्रशिक्षण दिया गया था।

इस कार्यक्रम में जल, थल व वायु सेना के अधिकारियों के साथ ही उत्तराखंड पुलिस से प्रहलाद नारायण मीणा शामिल रहे। एसपी मीणा ने अब तक कई उपलब्धियां हासिल की हैं।  प्रशिक्षण में आर्मी व अन्य जवानों के साहस की परीक्षा ली गई। कई जवान इस कार्य से पीछे हट गए और मीणा ने आसमानी छलांग लगाकर न केवल सबका दिल जीता, बल्कि पैरा जंपर का खिताब भी अपने नाम कर लिया। इस उपलब्धि को हासिल करने वाले वह राज्य के पहले आइपीएस हैं।

आईपीएस प्रहलाद मीणा ने ये उपलब्धि हासिल कर राज्य के पहले आइपीएस होने का खिताब हासिल किया है। उनकी इस वीरता को डीजीपी अशोक कुमार ने इंटरनेट मीडिया पर साझा कर सलाम किया है।

उनकी इस उपलब्धि के लिए पूरे पुलिस परिवार की ओर से उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं।

UttarakhandPolice

GKM न्यूज़ की तरफ से आईपीएस प्रहलाद मीणा को हार्दिक शुभकामनाएं

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *