फर्नीचर कारीगर की गला रेतकर हत्या, गन्ने के खेत में मिला शव..


युवक रविवार से था लापता, सोमवार शाम खेत में मिला शव
देहरादून में करता था फर्नीचर का काम
पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू
उत्तराखंड : सनसनीखेज़ खबर जनपद हरिद्वार के रुड़की से है।रुड़की शहर में उस वक्त सनसनी फैल गई जब सोमवार शाम गन्ने के खेत से एक युवक का गला रेतकर हत्या किया गया शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान आशु (20 वर्ष) पुत्र इसरार निवासी रामपुर (रुड़की) के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, आशु देहरादून में फर्नीचर कारीगर के रूप में काम करता था। रविवार को वह काम से घर लौटा था और कुछ समय परिवार के साथ बिताने के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिवार ने रातभर उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
सोमवार शाम करीब छह बजे एक पेट्रोल पंप के पास गन्ने के खेत में आशु का शव पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर गंगनहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
एसपी देहात शेखर चंद सुयाल ने बताया कि युवक की गला रेतकर हत्या की गई है। अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल पुलिस वारदात के कारणों और हत्यारों की तलाश में जुटी है।
परिजनों का कहना है कि आशु की किसी से कोई रंजिश नहीं थी, जिससे हत्या का कारण समझना मुश्किल हो रहा है। इस निर्मम वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


हल्द्वानी चंदन हॉस्पिटल ने जनहित में बड़ा फैसला किया..
कार जोन सर्विस सेंटर में भीषण आग लगी_haldwani,Video
Uttrakhand_ पुलिस पर फायरिंग करना पड़ा भारी,एनकाउन्टर में दोनों बदमाशों के पैर छलनी
IPS बने SP क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र, CM धामी और DGP दीपम सेठ ने कंधों पर सजाए सितारे
सरदार पटेल को नमन, नैनीताल पुलिस ने लिया एकता का संकल्प_एडीजी अंशुमान ने दिलाई शपथ