चोरगलिया में CM धामी ने सुनी जनता की बात, 9.93 करोड़ का शेर नाला ब्रिज जनता को समर्पित


हल्द्वानी/चोरगलिया, 16 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को नैनीताल जिले के चोरगलिया पहुंचे, जहां राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी में उन्होंने क्षेत्रीय जनता और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसमस्याओं का प्राथमिकता और तेजी से समाधान किया जाए।
सीएम धामी ने कहा कि छोटी-छोटी समस्याओं के लिए लोगों को सरकारी दफ्तरों के बार-बार चक्कर न लगाने पड़ें, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने अधिकारियों को जनता की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।
शेर नाले पर बना पुल, बरसात में बड़ी राहत
इसके बाद मुख्यमंत्री ने हल्द्वानी-चोरगलिया-सितारगंज मार्ग के शेर नाले पर करीब 9.93 करोड़ रुपये की लागत से बने 120 मीटर लंबे डबल लेन आरसीसी कंक्रीट सेतु का लोकार्पण किया।
मानसून में शेर नाला उफान पर आने से अक्सर आवागमन बाधित होता था और स्थानीय लोगों को लंबा रास्ता तय करना पड़ता था। नए पुल के शुरू होने से चोरगलिया क्षेत्र के लोगों के साथ पर्यटकों और हल्द्वानी-सितारगंज मार्ग से गुजरने वाले यात्रियों को भी बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, लालकुआं विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरमवाल, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी सहित जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




छात्र संघ चुनाव में 50% आरक्षण पर नैनीताल हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
Watch_ MBPG में किसका पलड़ा भारी…?
Nainital में भारी बारिश का RED ALERT,, कल बंद रहेंगे स्कूल
MBPG में नामांकन, धीरज, मेहुल और आर्यन_ हलचल बढ़ी..
ज्योलिकोट प्रभावित मरीजों के बीच पहुंचीं CMO, उपचार और आयुष्मान सुविधाओं का लिया जायजा