10 दिन में चौथा झटका_ पेट्रोल ₹100 पार, डीजल और मंहगा हुआ..


नई दिल्ली। देशभर में महंगाई की मार झेल रही जनता को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार चौथी बार बढ़ोतरी की गई है। बीते 10 दिनों में यह चौथा मौका है जब तेल कंपनियों ने ईंधन के दाम बढ़ाए हैं। नई दरें 25 मई सुबह 6 बजे से लागू कर दी गई हैं।
उत्तराखंड में पेट्रोल 100 के पार पहुंच गया है। तेल कंपनियों ने आज, 25 मई को पेट्रोल ₹2.61 प्रति लीटर और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर महंगा कर दिया है। 11 दिन में पेट्रोल ₹7.40 प्रति लीटर और डीजल ₹7.52 प्रति लीटर महंगा हुआ है।
तेल महंगा होते ही देहरादून, हल्द्वानी और हरिद्वार जैसे शहरों में प्राइवेट वाहनों और टैक्सी संचालकों ने भी किराए में बढ़ोत्तरी कर दी है। वहीं, हरिद्वार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भैंसा-बुग्गी पर बाइक और गैस सिलेंडर रखकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया है।
इस ताजा बढ़ोतरी के बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत ₹102.12 प्रति लीटर पहुंच गई है, जबकि डीजल ₹95.20 प्रति लीटर बिक रहा है। लगातार बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है, क्योंकि इसका सीधा असर रोजमर्रा के खर्च, ट्रांसपोर्ट और खाद्य वस्तुओं की कीमतों पर पड़ सकता है।
पेट्रोल में ₹2.61 और डीजल में ₹2.71 की बढ़ोतरी
तेल कंपनियों द्वारा जारी नई दरों के अनुसार पेट्रोल और डीजल दोनों के दामों में भारी इजाफा हुआ है। महानगरों समेत कई शहरों में कीमतें रिकॉर्ड स्तर के करीब पहुंच गई हैं।
देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल के नए दाम
दिल्ली – ₹102.12 प्रति लीटर (+₹2.61)
कोलकाता – ₹113.51 प्रति लीटर (+₹2.87)
मुंबई – ₹111.21 per लीटर (+₹2.72)
चेन्नई – ₹107.77 प्रति लीटर (+₹2.46)
डीजल के नए दाम
दिल्ली – ₹95.20 प्रति लीटर (+₹2.71)
कोलकाता – ₹99.82 प्रति लीटर (+₹2.80)
मुंबई – ₹97.83 प्रति लीटर (+₹2.81)
चेन्नई – ₹99.55 प्रति लीटर (+₹2.57)
महंगाई बढ़ने की आशंका
विशेषज्ञों का मानना है कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी से ट्रांसपोर्टेशन लागत बढ़ेगी, जिसका असर सब्जियों, राशन, दूध और अन्य जरूरी सामानों की कीमतों पर भी देखने को मिल सकता है।
ईंधन के दाम बढ़ने से सबसे ज्यादा असर मध्यम वर्ग और रोजाना सफर करने वाले लोगों पर पड़ रहा है। वहीं व्यवसायिक वाहन संचालकों और परिवहन क्षेत्र से जुड़े लोगों की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


ब्रेकिंग न्यूज़_ हल्द्वानी-नैनीताल हाइवे पर सामान से भरे ट्रक में धमाकों के साथ उठी लपटें_भयंकर आग..Video
घर में घुस कर गुलदार ने कुत्ते को बनाया निवाला_ महिला ने दिखाया साहस, ऐसे काबू किया गया खूंखार.Video
हरिद्वार में पहली बार धामी कैबिनेट की बैठक, 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर
Uttrakhand_ मिशन 2027 के लिए भाजपा ने सभी 70 सीटों पर प्रभारी तैनात किए,, लिस्ट देखिए
बनभूलपुरा में कटिया कनेक्शन पर बड़ा एक्शन,108 जगह पकड़ी गयी बिजली चोरी_haldwani