मसूरी में भीषण सड़क हादसा, चार लोगों की मौत


देहरादून/मसूरी। उत्तराखंड के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मसूरी में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की जान चली गई। झड़ीपानी रोड स्थित कोल्हुखेत क्षेत्र में दिल्ली नंबर की एक मारुति सिलेरियो कार अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार चारों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 9:16 बजे 112 कंट्रोल रूम को हादसे की सूचना मिली। सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस, SDRF, फायर सर्विस और 108 एम्बुलेंस की टीमें मौके पर पहुंचीं। स्थानीय लोगों की मदद से खाई में उतरकर राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे से कुछ देर पहले कार सवारों ने पास की एक दुकान से सामान खरीदा था। बताया जा रहा है कि जैसे ही सभी लोग कार में बैठे, तीव्र ढलान पर वाहन अचानक तेज़ी से आगे बढ़ने लगा। चालक के नियंत्रण पाने से पहले ही कार सड़क किनारे खाली प्लॉट को पार करते हुए सीधे गहरी खाई में समा गई।
प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह ब्रेक फेल होना मानी जा रही है। रेस्क्यू टीमों ने दुर्गम खाई में कड़ी मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकालने का अभियान चलाया।
मृतकों की पहचान सत्यप्रकाश (सोनीपत, हरियाणा), मनीत (19), सविता (48) निवासी गाजियाबाद और संगीता (46) निवासी करोलबाग, दिल्ली के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दे दी है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


Haldwani_10 फीट लंबे घोड़ा पछाड़ सांप ने मचाई दहशत_Video
चंदे के हिसाब पर खूनी संघर्ष, रामलीला कमेटी के विवाद में तीन लोगों की हत्या
डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड, दुष्यंत गौतम को सिक्किम _ छह राज्यों में नए गवर्नर की नियुक्ति
अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमके उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के हरप्रीत
ब्रेकिंग न्यूज़_ हल्द्वानी-नैनीताल हाइवे पर सामान से भरे ट्रक में धमाकों के साथ उठी लपटें_भयंकर आग..Video