Uttrakhand_भाजपा ने जितेन्द्र मेहता ‘जीतू’ को प्रदेश स्तर पर सौंपी बड़ी जिम्मेदारी


हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी जितेन्द्र मेहता ‘जीतू’ को भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का उत्तराखंड प्रदेश संयोजक नियुक्त किया है।
उनकी नियुक्ति से कुमाऊं सहित पूरे प्रदेश के भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है। लंबे समय से संगठन और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहे मेहता को एक अनुभवी और समर्पित कार्यकर्ता के रूप में जाना जाता है।
नवनियुक्त प्रदेश संयोजक जितेन्द्र मेहता ने भाजपा के केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ खरा उतरेंगे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं और कला को बढ़ावा देने के साथ-साथ संगठन की विचारधारा और जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी।
उनकी नियुक्ति पर भाजपा नेताओं, जनप्रतिनिधियों और संगठन पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके अनुभव और नेतृत्व का लाभ पार्टी को प्रदेशभर में मिलेगा।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Uttrakhand_भाजपा ने जितेन्द्र मेहता ‘जीतू’ को प्रदेश स्तर पर सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
मसूरी में भीषण सड़क हादसा, चार लोगों की मौत
आईजी निवेदिता कुकरेती ने संभाली कुमाऊं की कमान,चार्ज लेते ही कैंची धाम पहुचीं..
Bhimtal : सड़कों की बदहाली को लेकर फिर गरजे हरीश पनेरू, आंदोलन की चेतावनी
Uttrakhand_घर में पानी की एक टंकी और उसमें 27 सांप..होश उड़ गए परिवार के