आईजी निवेदिता कुकरेती ने संभाली कुमाऊं की कमान,चार्ज लेते ही कैंची धाम पहुचीं..


नैनीताल। भारतीय पुलिस सेवा की वरिष्ठ अधिकारी निवेदिता कुकरेती ने कुमाऊं परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) का कार्यभार संभाल लिया है। जिम्मेदारी ग्रहण करते ही उन्होंने कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने, महिला एवं बाल सुरक्षा, साइबर अपराधों पर नियंत्रण, नशे के खिलाफ अभियान और जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण को अपनी प्राथमिकताओं में शामिल बताया।
पत्रकारों से बातचीत में आईजी कुकरेती ने कहा कि पुलिस और जनता के बीच विश्वास को और मजबूत किया जाएगा तथा आधुनिक तकनीक के माध्यम से स्मार्ट पुलिसिंग को बढ़ावा दिया जाएगा।
कार्यभार ग्रहण करने के तुरंत बाद उन्होंने आगामी कैंची धाम स्थापना दिवस और पर्यटन सीजन की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान यातायात व्यवस्था, पार्किंग, भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने मंदिर समिति और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय पर भी जोर देते हुए कहा कि श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुरक्षा एवं सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि सभी को सुरक्षित और सुगम यात्रा का अनुभव मिल सके।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




₹53.72 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी, रामनगर के हिस्से आई बड़ी सौगात
उत्तराखंड में मौसम का डबल अटैक! मानसून के साथ पश्चिमी विक्षोभ भी एक्टिव, फ्लैश फ्लड की चेतावनी
Uttrakhand_विज्ञापन दरों में बढ़ोतरी की मांग, CM धामी को सौंपा ज्ञापन..
हल्द्वानी में ₹43.50 करोड़ की नींव, CM धामी का बड़ा विजन_Uttrakhand State Sports University
सितारों की दुनिया में बच्चों ने दिखाया हुनर, इंस्पिरेशन स्कूल में हुई ‘अंतरिक्ष विज्ञान स्पर्धा-2026’