Ad

खाद्य अधिकारी का होटल साम्राज्य..HC ने सरकार और ED से जवाब मांगा..

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने हरिद्वार के खाद्य सुरक्षा अधिकारी पर आय से अधिक सम्पत्ति अर्जित करने संबंधी याचिका में राज्य सरकार सहित ई.डी.और अन्य पक्षकारों को नोटिस जारी कर जवाब पेश करने को कहा है।

ADVERTISEMENTSAd


मामले के अनुसार, हरिद्वार के यशपाल सिंह ने उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल कर कहा कि हरिद्वार के खाद्य जिलापूर्ति अधिकारी तेजबल भ्रष्ट अधिकारी हैं। इनके पास आय से अधिक संपत्ति है जो कि नौकरी के दौरान खरीदी गई है। जिसमें होटल, रेस्टोरेंट, मकान, दुकान और जमीनें शामिल हैं।

इन्होंने, नैनीताल के खुर्पाताल, हल्द्वानी के तल्ली बमौरी सहित इसके साथ खरीदा 20 करोड़ का नैनीताल के बसानी में ‘द भेल’ होटल रेस्टोरेंट भी है। याचिका में उच्च न्यायालय से खाद्य आपूर्ति अधिकारी तेजबल की आय से अधिक सम्पत्ति अर्जित करने की जांच की मांग की है।

वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *