डीजी सूचना बंशीधर तिवारी ने दर्ज कराई शिकायत,भ्रामक पोस्टों की जांच शुरू..


देहरादून : उत्तराखंड सूचना विभाग के महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने सोशल मीडिया पर उनकी छवि खराब करने वाली पोस्टों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून (एसएसपी) को पत्र भेजकर बताया कि कुछ लोग फेसबुक पर उनके खिलाफ झूठे और बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं, जिससे उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंच रही है।
तिवारी का कहना है कि यह सब एक साजिश के तहत किया जा रहा है, जिससे न सिर्फ उनकी, बल्कि राज्य सरकार की भी छवि धूमिल करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने शिकायत के साथ आपत्तिजनक पोस्टों की प्रतियां भी संलग्न की हैं।
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एंटी साइबर क्राइम टीम को जांच सौंपी है। टीम सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इन पोस्टों के स्रोत और जिम्मेदार लोगों की पहचान में जुट गई है।
सूचना विभाग के अनुसार, यह कदम राज्य में झूठी खबरों और अफवाहों के खिलाफ सख्त संदेश देने के लिए भी उठाया गया है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


सरदार पटेल को नमन, नैनीताल पुलिस ने लिया एकता का संकल्प_एडीजी अंशुमान ने दिलाई शपथ
आयरन लेडी इंदिरा गांधी को नमन, खष्टी बिष्ट बोलीं_ उनके साहसिक फैसलों ने दुनिया में भारत की पहचान बदली
हल्द्वानी में बदहाल सड़कों और बेहाल स्वास्थ्य सेवाओं पर कांग्रेस का प्रदर्शन..
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय का 21वाँ स्थापना दिवस हर्षोल्लास से सम्पन्न, सात कार्मिक सम्मानित
रामनगर के पूछड़ी, रानीखेत रोड व प्रदेशभर के जंगल से लगे अतिक्रमण पर हाईकोर्ट ने दिए बड़े निर्देश…