वेपन हैंडलिंग, फास्ट रिस्पॉन्स_परेड में दिखी नैनीताल पुलिस फोर्स की फिटनेस..Video

ख़बर शेयर करें

नैनीताल। पुलिस लाइन नैनीताल में शुक्रवार को आयोजित भव्य “शुक्रवार परेड” के दौरान जनपद पुलिस का अनुशासन, फिटनेस और प्रोफेशनल पुलिसिंग का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला।

एसएसपी डॉ मंजूनाथ टी सी के नेतृत्व में आयोजित इस विशेष परेड में पुलिस जवानों की शारीरिक क्षमता, ड्रिल, टर्नआउट, वैपन हैंडलिंग और त्वरित प्रतिक्रिया कौशल का गहन निरीक्षण किया गया।

परेड में जनपद के विभिन्न थाना प्रभारियों के साथ पुलिस लाइन, फायर सर्विस, सीपीयू, यातायात पुलिस, महिला पुलिस टोली, आर्म्ड पुलिस, नागरिक पुलिस, डॉग स्क्वायड एवं बम स्क्वायड की टोलियों ने सहभागिता कर अपनी दक्षता का प्रदर्शन किया।

“हर चुनौती के लिए तैयार” जवानों को कराया गया विशेष अभ्यास

इस दौरान जवानों को परेड ड्रिल, शस्त्र संचालन और आपात परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया से जुड़े विशेष अभ्यास कराए गए। परेड के माध्यम से पुलिस बल की कार्यकुशलता, सामंजस्य और मानसिक मजबूती का आंकलन भी किया गया।

विशेष आकर्षण रहा वैपन हैंडलिंग प्रयोगशाला, जहां उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिस कर्मियों को SSP द्वारा नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में हे.कानि. परमजीत, कानि. धनी चंद, कानि. अजय त्रिकोटी, कानि. अनीश राणा, कानि. विशन, टीपी मनोज पंत, जे.डी. सिंह, मो. सादिक, हिमांशु गुणवंत, हीरा राणा, म0कानि. पूनम राणा एवं म0कानि. अनुराधा रौकली शामिल रहे।

फिट पुलिस बल ही बेहतर कानून व्यवस्था की गारंटी

SSP ने कहा कि शुक्रवार परेड और नियमित ड्रिल का उद्देश्य पुलिस जवानों को *शारीरिक रूप से फिट, मानसिक रूप से मजबूत और तनावमुक्त बनाए रखना है, ताकि वे हर चुनौतीपूर्ण परिस्थिति में आत्मविश्वास और संयम के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सकें।

उन्होंने पुलिस कर्मियों को अनुशासन, व्यवहार कुशलता, वैपन हैंडलिंग और टीम भावना के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। वहीं महिला पुलिस कर्मियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें हर परिस्थिति में आत्मनिर्भर और सशक्त बनने का संदेश दिया गया।

मैस से लेकर वाहन फिटनेस तक… SSP ने परखी हर व्यवस्था

परेड के बाद SSP ने पुलिस लाइन परिसर का भ्रमण कर मैस, पुलिस कैंटीन, CPC कैंटीन एवं MT शाखा का निरीक्षण किया। मैस प्रभारी को जवानों के लिए पौष्टिक भोजन, स्वच्छता, मौसमी सब्जियां और शुद्ध पहाड़ी व्यंजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

इसके अलावा सरकारी वाहनों की फिटनेस, लॉग बुक और मेंटीनेंस की समीक्षा करते हुए सभी प्रभारियों को सड़क सुरक्षा मानकों के अनुरूप वाहनों को दुरुस्त रखने और नियमित निरीक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर एसपी डॉक्टर जगदीश चंद्र, मनोज कत्याल के अलावा अन्य पुलिस ऑफिसर अंजना ,अमित कुमार, सुमित पांडे ,अंकित थपलियाल विजय सिंह एवं प्रतिसार निरीक्षक हरकेश सिंह सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *