इंडी गठबंधन की हवा निकल चुकी है टूट की कगार पर : सांसद अजय भट्ट


उत्तराखण्ड के नैनीताल पहुंचे सांसद अजय भट्ट ने कहा कि बंगाल हार के बाद ममता पस्त पड़ गई है और इंडी गठबंधन की हवा पूरी तरह से निकल गई है। कहा कि जीरो रहने वाले दक्षिण में हमारी गजब की एंट्री हुई है।
पूर्व केंद्रीय रक्षा और पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट आज कुमाऊं विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में नैनीताल पहुंचे थे। उन्होंने, सेंट्रली हीटिड रीडिंग/लाइब्रेरी रूम के उद्घाटन के बाद मीडिया से वार्ता की। बंगाल में वर्षों से राज कर रही टी.एम.सी.और उसके मुखिया को हरा इंडी गठबंधन को कमजोर करने के संवाल पर बोले।
उन्होंने कहा कि इस हार के बाद गठबंधन धरातल में चला गया है और अब वो टूटने के कगार पर है। ये भी कहा कि वो गठबंधन बना रहे थे, लेकिन हठबंधन की हवा भरने की कोशिश पूरी और बुरी तरह से निकल गई है। उन्हें मतदाताओं ने सिरे से सब जगह नकार दिया है। सांसद ने कहा कि ये पी.एम.मोदी पर लोगों को अटूट विश्वास है, उनके कृतत्व, व्यक्तित्व और चरित्र पर विश्वास है।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




उत्तराखंड : युवाओं के लिए सेना में जाने का सुनहरा मौका, 5 अक्टूबर से…
कैंचीधाम की भीड़ में बेहोश हुए श्रद्धालु की सीओ सेमवाल ने बचाई जान_Video
Nainital Breaking_कैंचीधाम से आ रहे युवकों की स्कॉर्पियो खाई में गिरी, एक की मौत_रेस्क्यू जारी,,Video
35 हजार गाड़ियों के EXIT की चुनौती,, आज और कल शाम बंद रहेगा हल्द्वानी से पहाड़ का रास्ता
Watch कैंचीधाम में ओवरक्राउड और होड़ – पैर रखने की जगह नहीं,जाम ही जाम