hld_ नैनीताल प्रशासन का दावा..जिले में कहीं भी पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं


हल्द्वानी। पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच नैनीताल प्रशासन पूरी तरह एक्टिव मोड में नजर आया। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी और एसडीएम प्रमोद कुमार ने शहर के विभिन्न पेट्रोल पंपों का निरीक्षण कर हालात का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान सभी पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता पाई गई। प्रशासन ने साफ किया है कि जिले में किसी भी प्रकार का ईंधन संकट नहीं है और सप्लाई पूरी तरह सामान्य बनी हुई है।
प्रशासन के अनुसार जनपद नैनीताल में कुल 99 पेट्रोल पंप संचालित हैं, जहां पेट्रोल और डीजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। अधिकारियों ने बताया कि प्रशासन लगातार Hindustan Petroleum, Bharat Petroleum समेत सभी तेल कंपनियों और डीलरों के साथ समन्वय बनाए हुए है, ताकि ईंधन आपूर्ति निर्बाध रूप से जारी रहे।
सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। प्रशासन पूरी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और जिले में पेट्रोल-डीजल की सप्लाई सामान्य रूप से जारी है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




कुमाऊं विश्वविद्यालय की कृतिका की शानदार उपलब्धि, JRF परीक्षा में देशभर में चमका नाम
MIETCON-I 2026 के दूसरे दिन ज्ञान, शोध, संस्कृति और प्रतिभा का संगम
UGC के खिलाफ गरजा सवर्ण समाज_आनंद स्वरूप बोले, ये कानून नहीं प्रताड़ना है
अब बड़े शहरों की मजबूरी नहीं, कुमाऊं में ही हाई-टेक रोबोटिक Knee Replacement की शुरुआत
बेहद दुःखद_नैनीताल जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन