

देवभूमि सहोदय के तत्वावधान में शनिवार को व्हाइट हॉल विद्यालय के प्रांगण में फेस पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के मन में कला के प्रति रुचि उत्पन्न करना व रंगों के माध्यम से अपने मन की भावनाओं को प्रकट करना है।
इस प्रतियोगिता में २१ विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। प्रत्येक विद्यालय से दो प्रतिभागी चुने गए।
सर्वप्रथम प्रतियोगिता की विशिष्ट अतिथि श्रीमती शालिनी लाल ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।उन्होंने सभी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन कर समय-समय पर संचालित इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों से बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग करने का आह्वान किया।
प्रतियोगिता के निर्णायक गण,माधुरी मनराल (कला विशेषज्ञ) एवं शालिनी टंडन (कला विशेषज्ञ) ने प्रत्येक विद्यार्थी की प्रतिभा का बारीकी से निरीक्षण किया। अंत में निर्णायक मंडली द्वारा दिए गए निर्णय के आधार पर प्रथम स्थान पर सेंटपॉल सीनियर सेकेंड्री विद्यालय, द्वितीय स्थान पर इंस्प्रेशन सीनियर सेकेंडरी स्कूल एवं तृतीय स्थान पर सेंट थेरेसा सीनियर सेकेंडरी विद्यालय के विद्यार्थी रहे । प्रतियोगिता के अंत में विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार वितरित किए गए।
प्रतियोगिता का समापन करते हुए मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि ने अपने विचार व्यक्त करते हुए इस प्रतियोगिता पर प्रकाश डाला।
प्रतियोगिता का आयोजन बहुत ही शानदार रहा, इसमें व्हाइट हॉल विद्यालय की कला अध्यापिका निकिता पाठक का सहयोग अति सराहनीय रहा। विद्यालय के प्रबंध निदेशक मिताली एवं अनंत एरिक्सन, प्रधानाचार्या नीना मनराल ने देवभूमि सहित सभी विद्यालयों का आभार प्रकट किया एवं मुख्य अतिथियों को अपना बहुमूल्य समय निकालकर इस प्रतियोगिता की शोभा बढ़ाने के लिए धन्यवाद दिया।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


हल्द्वानी में 10000 नई स्ट्रीट लाइट लगेंगी, नगर निगम की बैठक में 17 प्रस्ताव पास
उत्तराखंड_MLA विनोद कंडारी की स्कॉर्पियो का एक्सीडेंट
बेबसी और अकेलेपन की टीस_पहाड़ की खामोशी को आवाज देती ‘पायर’ PYRE
आंचल डेयरी का भव्य मेला आज से..
नंधौर अभयारण्य में जंगल सफारी का रोमांच शुरू, सांसद अजय भट्ट ने दिखाई हरी झंडी