

उत्तराखण्ड के नैनीताल में साह चौधरी समाज ने एक आयोजन कर समाज सुधार में योगदान देने वाले वृद्धों, अच्छे नंबर लाने वाले छात्र छात्राओं और अलग अलग क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया।

साह चौधरी समाज के नैनीताल चैप्टर ने ‘पीढ़ी से पीढ़ी तक’ सम्मान समारोह 2024 का आयोजन किया। समारोह के मुख्य अतिथि और इसकी अध्यक्षता कर रहे कुर्मांचल बैंक के पूर्व क्षेत्रीय प्रबंधक सजीव कुमार साह ने मल्लीताल के गोवर्धन हॉल में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

सभा के अध्यक्ष सुरेश लाल साह और सचिव सुरेंद्र चंद्र चौधरी ने विशिष्ठ अतिथियों को बैज लगाकर उनका स्वागत किया। समाज ने बुजुर्गों को महत्व देते हुए नैनीताल निवासी जगदीश प्रसाद साह, अंबिका प्रसाद साह, पदमा देवी साह, हरी प्रिया साह, जगदीश लाल साह, महेश चंद्र साह, देवी लाल साह, निर्मला साह, बसंती साह, हल्द्वानी निवासी हरीश चंद्र साह, आनंदी चौधरी आदि को सम्मान के रूप में ऐपण प्रदान किया।

समाज नीति और नियम बनाने और नैनीताल में समाज की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए स्वर्गीय नवीन चंद्र साह, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फोटोग्राफी के माध्यम से अपनी पहचान बनाते हुए समाज को गौरवान्वित करने के लिए स्वर्गीय अमित साह को विशेष सम्मान से सम्मानित किया गया।

आयोजकों ने दसवीं और 12वीं में अच्छे नंबर प्राप्त करने के लिए वैष्णवी साह, अस्मिता साह, तेजस साह, अश्लेषा साह, यशस्वी साह, आस्था साह, मान्यता साह, शांभवी साह, उत्कर्ष साह, प्रियांशी साह, श्रेयस साह, शौर्य साह गंगोला को पुरुष्कार दिया।

इसके साथ ही आयोजकों ने पत्रकारिता के क्षेत्र में अंजू साह जगाती, अंतराष्ट्रीय बॉक्सिंग कोच अभिषेक साह, फिल्म मेकिंग में दिवा साह, फोटोग्राफी में उदित साह, साहसिक खेल युवा उत्कृष्टता के लिए श्रीनेक साह को सम्मानित किया गया।

समाज के आलोक साह, वेद साह, शरद साह, घनश्याम लाल साह, मयंक साह, हर्ष साह, मंनोज साह, सुरेश लाल साह, अखिल साह, मोहन लाल साह, भारती साह, शोभा साह, किशन लाल साह, शैलेन्द्र साह, दीपा चौधरी, डा.किरन साह, प्रेमा साह आदि मौजूद रहे।
तल्लीताल निवासी 75 वर्षीय स्व.लता साह ने मरणोपरांत अपना देहदान मैडिकल कॉलेज हल्द्वानी को किया। उन्होंने मृत्यु से पूर्व सभी लोगों से मानव संस्कृति को स्वास्थ्य के क्षेत्र में मैडिकल रिसर्च के लिए देहदान करने को कहा। है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


हल्द्वानी में 10000 नई स्ट्रीट लाइट लगेंगी, नगर निगम की बैठक में 17 प्रस्ताव पास
उत्तराखंड_MLA विनोद कंडारी की स्कॉर्पियो का एक्सीडेंट
बेबसी और अकेलेपन की टीस_पहाड़ की खामोशी को आवाज देती ‘पायर’ PYRE
आंचल डेयरी का भव्य मेला आज से..
नंधौर अभयारण्य में जंगल सफारी का रोमांच शुरू, सांसद अजय भट्ट ने दिखाई हरी झंडी