Ad

दिल्ली से दोहा जा रही क़तर एयरवेज़ की फ्लाइट की कराची एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग..

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

कतर एयरवेज की एक फ्लाइट को तकनीकी कारणों के चलते पाकिस्तानी (कराची) हवाई अड्डे के लिए डावर्यट किया गया है. जानकारी के मुताबित QR579 दिल्ली से दोहा के लिए निर्धारित थी जिसमें 100 से ज्यादा यात्री सवार हैं. कतर एयरवेज ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि, दिल्ली से दोहा के लिए उड़ान क्यूआर579 की कराची में इमरजेंसी लैंडिंग हुई है.
वहीं, अब कतर एयरवेज ने बयान जारी करते हुए बताया, कार्गो होल्ड में धुएं के संकेत के चलते इमरजेंसी घोषित की गई थी. जिसके बाद विमान को सुरक्षित रूप से कराची में उतर गया है जहां उसे इमरजेंसी सेवाएं मिली साथ ही यात्रियों को उतारा गया.

ADVERTISEMENTSAd

राहत उड़ान की व्यवस्था की जा रही है- कतर एयरवेज


कतर एयरवेज ने कहा, फिलहाल घटना की जांच चल रही है और यात्रियों को दोहा ले जाने के लिए एक राहत उड़ान की व्यवस्था की जा रही है. उन्होंने कहा कि, हम अपने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए क्षमा चाहते हैं जिनकी आगे की यात्रा योजनाओं में सहायता की जाएगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *