Ad

पाकिस्तान में जुमे की नमाज़ के दौरान ब्लास्ट .. 36 लोगों की मौत

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

पाकिस्तान के पेशावर में एक बड़ा आतंकी हमला हुआ है. यहां एक मस्जिद में हुए आत्मघाती हमले में करीब 36 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं 50 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं. पाकिस्तानी मीडिया की तरफ से ये जानकारी सामने आई है. शुक्रवार (जुमे) की नमाज के दौरान आत्मघाती आतंकी ने भीड़ के बीच खुद को विस्फोटक से उड़ा लिया. जिससे इतने लोगों की मौत हो गई. 

ADVERTISEMENTSAd


कई लोग गंभीर रूप से घायल


इस बड़े आतंकी हमले की सूचना मिलते ही पाकिस्तान की तमाम राहत बचाव टीमें मौके के लिए रवाना हुईं और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. बताया जा रहा है कि अब भी कई लोग बुरी तरह से घायल हैं, इसीलिए मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है. मौके पर पुलिस और राहत टीम के पहुंचने से पहले आसपास मौजूद लोगों ने घायलों की मदद की और अपनी बाइक और कार में उन्हें अस्पतालों तक पहुंचाया. 

पेशावर पुलिस ने इस घटना के बाद पूरे इलाके को सील कर दिया है. मौके से सबूत जुटाने की कोशिश की जा रही है. वहीं अब तक ये पता नहीं चल पाया है कि इस बड़े आतंकी हमले को किस संगठन ने अंजाम दिया है. फिलहाल पाकिस्तानी सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं और अन्य जगहों पर सावधानी बरती जा रही है. 

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *