मोदीजी के नाम से चुनाव नहीं जीता जाएगा’_बंशीधर भगत के बयान से सरकार की पोल खुली : नीरज


“‘मोदीजी के नाम से चुनाव नहीं जीता जाएगा’—बंशीधर भगत के बयान से सरकार की पोल खुली: नीरज तिवारी”
कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता नीरज तिवारी ने कालाढूंगी में जल जीवन मिशन की स्थिति को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि स्थानीय विधायक बंशीधर भगत का यह बयान “सिर्फ मोदीजी का नाम लेकर 2027 का चुनाव नहीं जीता जा सकता, अब मोदीजी के नाम से चुनाव नहीं जीता जाएगा” सरकार की जमीनी विफलता को पूरी तरह उजागर करता है।
तिवारी ने आरोप लगाया कि योजना कागजों तक सीमित है और “हर घर नल, हर घर जल” का दावा पूरी तरह फेल साबित हुआ है। अधिकांश क्षेत्रों में आज तक पानी नहीं पहुंचा, जबकि सड़कों को खोदकर जनता को परेशान किया गया।
उन्होंने कहा कि उनके द्वारा कई बार ज्ञापन देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई और अधिकारी पूरी तरह निष्क्रिय बने हुए हैं। “जब सत्ता पक्ष के विधायक की ही सुनवाई नहीं हो रही, तो आम जनता का क्या हाल होगा।”
तिवारी ने सरकार पर कमीशनखोरी का आरोप लगाते हुए कहा कि बाहरी ठेकेदारों को काम देकर उत्तराखंड को लूटा जा रहा है।
अंत में उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो कांग्रेस पार्टी जनता के साथ सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मंडी बोर्ड की योजनाओं का लिया हिसाब..
पिता को बचाने दौड़ी 12 साल की बेटी, करंट ने दोनों की जिंदगी छीन ली_haldwani
उत्तराखंड में नॉन स्टॉप बारिश जारी, इस जिले छुट्टी के आदेश..
सबके सामने शिकार_जंगल में रगड़ ले गया बाघ Video @ Corbett National Park
पहचान साबित करने निकला बुजुर्ग_ 8 दिन से लापता