Ad

Nainital – स्कूल ड्रेस में मिलीं दो नाबालिग छात्राएं, होटल सील

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

नैनीताल/रामनगर – रामनगर के हिम्मतपुर डोटियाल क्षेत्र में स्थित कोजी कैफे होटल एवं होमस्टे में पुलिस ने एक संवेदनशील मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो नाबालिग छात्राओं को बरामद किया है। दोनों छात्राएं स्कूल यूनिफॉर्म में थीं और कमरे में उनके साथ दो युवक भी मौजूद पाए गए।

ADVERTISEMENTSAd

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया, जबकि छात्राओं को सुरक्षित अभिरक्षा में रखा गया है।

बताया जा रहा है कि इस घटना की जानकारी पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष मदन जोशी द्वारा दी गई, जिसके बाद पुलिस ने बिना देर किए छापेमारी की। मौके पर होटल में दो युवक मौजूद पाए गए, जिनसे पूछताछ जारी है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि होटल प्रबंधन ने कमरा देने से पहले पहचान पत्र (ID) की जांच नहीं की। इसे गंभीर चूक मानते हुए पुलिस ने होटल को तत्काल सील कर दिया।
इसके साथ ही होटल में संचालित हुक्का बार को भी बंद करा दिया गया है।

पुलिस ने जांच के लिए होटल के सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर को कब्जे में लेकर पूरे घटनाक्रम की गहराई से पड़ताल शुरू कर दी है।

स्कूल और अभिभावकों पर भी उठे सवाल

सूत्रों के अनुसार, दोनों छात्राएं शहर के एक इंटर कॉलेज की बताई जा रही हैं। इस घटना के बाद स्कूलों की निगरानी व्यवस्था और छात्रों की उपस्थिति पर सवाल खड़े हो गए हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि स्कूल से अनुपस्थित रहने वाले छात्रों की सूचना अभिभावकों तक समय पर पहुंचनी चाहिए, ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

पुलिस के अनुसार मामला बेहद संवेदनशील है और हर एंगल से जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *