अचानक लगी आग ने तबाह की गरीबों की झोपड़िया..सारा सामान जलकर हुआ खाक..बेघर हुए गरीब परिवार..अब प्रशासन से मदद उम्मीद..

बाज़पुर ऊधम सिंह नगर 25.10.2020 GKM NEWS बाज़पुर में अज्ञात कारणों से गांव मुडिया कला में तीन झोपिड़यों में भीषण आग लग गई. इस आग में एक बकरी जल कर मर गई जबकि 3 लाख से अधिक का नुकसान होना बताया जा रहा है.

बता दे कि गांव मुडिया कला में नवाब जान की झोपड़ी में अज्ञात कारणों से आग लग गई. वहीं देखते ही देखते आग ने पड़ोसी आरिफ तथा बाबू की झोपड़ियों को भी चपेट में ले लिया। वहीं शोर शराबे के बीच जब तक अन्य ग्रामीण आग बुझाने पहुंचते तब तक आग ने तीनों झोपड़ियों व उनमें रखे घरेलू सामान को खाक कर दिया था.
पूर्व ग्राम प्रधान लियाकत अली ने बताया कि इस अग्निकांड में नवाब जान का सर्वाधिक नुकसान हुआ है क्योंकि नवाब ने अपनी पुत्री के दहेज मे देने के लिये सामान बनवाया था जिसमें सोने व चांदी के जेवरात, मोटरसाइकिल भी थी वहीं 40 हजार की नकदी के साथ एक बकरी का बच्चा भी जलकर मर गया तथा सामान नष्ट हो गया.
वहीं आरिफ की झोपड़ी में 32 हजार की नकदी के साथ घरेलू सामान तथा बाबू का 6 हजार का नकद तथा अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया. वहीं पूर्व प्रधान लियाकत ने प्रशासन ने अग्निकांड के पीड़ितों की मदद के लिये कहा है.
बाइट :- लियाकत अली…………..पूर्व प्रधान मुंडिया कला






लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


DA 3% बढ़ा, चार महीने का एरियर भी मिलेगा_ दिवाली पर धामी सरकार का तोहफा
DA 3% बढ़ा, चार महीने का एरियर भी मिलेगा_ दिवाली पर धामी सरकार का बड़ा तोहफा
धनतेरस-दिवाली पर सुरक्षा का हाईटेक पहरा, 233 CCTV कैमरों से हर हरकत पर नजर_haldwani
इंस्पिरेशन में ऐपण और रंगोली से बच्चों ने बिखेरी दीपावली की रौनक
जमीन बेच नहीं रही सरकार, लीज पर दे रही है’_कांग्रेस के आरोपों पर अजय भट्ट का जवाब