कैंची धाम में ओवरप्राइसिंग की शिकायतों पर उप जिलाधिकारी ने की कार्रवाई


नैनीताल : सोशल मीडिया पर कैंची धाम और आसपास के क्षेत्रों में पर्यटकों को ओवरप्राइसिंग (अधिक दामों पर सामान बेचे जाने) की कई शिकायतें मिलने के बाद प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की। इसी क्रम में सोमवार को उप जिलाधिकारी तुषार सैनी ने कैंची धाम क्षेत्र का निरीक्षण कर ओवरप्राइसिंग की जाँच की।
निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी ने पाया कि अधिकांश दुकानों पर पानी की बोतलें और कोल्ड ड्रिंक्स एमआरपी (अधिकतम खुदरा मूल्य) पर ही बेची जा रही हैं। हालाँकि, उन्होंने सभी व्यापारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे अपने प्रतिष्ठानों पर रेट लिस्ट (मूल्य सूची) अवश्य लगाएँ, ताकि पर्यटकों को किसी भी तरह की दिक्कत न हो।
इसके अलावा, शटल टैक्सी चालकों को भी निर्देशित किया गया कि वे अपनी सेवाओं का मूल्य स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करें और रेट लिस्ट के अनुसार ही किराया वसूल करें। प्रशासन ने इस संबंध में सख्ती बरतने की चेतावनी भी दी।
उप जिलाधिकारी ने स्थानीय व्यापार मंडल और टैक्स यूनियन के प्रतिनिधियों के साथ भी बैठक कर उनसे सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि व्यापारी संगठन स्वयं भी इस तरह की अनियमितताओं पर नजर रखें और सभी दुकानदारों को मूल्य सूची लगाने के लिए प्रेरित करें।
इस दौरान तुषार सैनी ने कैंची धाम आए पर्यटकों से भी बातचीत की और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने पर्यटकों से आग्रह किया कि अगर उन्हें किसी भी प्रतिष्ठान या सेवा में अधिक दाम वसूले जाने की शिकायत हो, तो वे प्रशासन को तुरंत सूचित करें।
उप जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि ओवरप्राइसिंग या अन्य किसी भी तरह की भ्रामक जानकारी फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा, “हमारा उद्देश्य पर्यटकों को सुरक्षित और निष्पक्ष माहौल देना है। कोई भी दुकानदार या सेवा प्रदाता अगर नियमों का उल्लंघन करता पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी।”
इस तरह, प्रशासन ने पर्यटन स्थलों पर उचित मूल्य नीति को लेकर सख्त रुख अपनाया है, ताकि पर्यटकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


मीनाक्षी की मौत के मामले में फरार आरोपी नईम पहलवान को पुलिस ने दबोचा_Video
हल्द्वानी-नैनीताल हाईवे पर 100 फीट खाई में गिरा लोडेड डेयरी ट्रक..Video
बाबा नीब करौरी की चौखट पर पहुंची हनुमान अंश की टीम, शोभिनव ने कहा_यह आशीर्वाद बेहद खास..Video
Uttrakhand : अचानक ढहा कालेज का लेंटर_ मलबे में दबा PAC का जवान
नैनीताल हाईकोर्ट को मिला सातवां स्थायी न्यायाधीश, जस्टिस सुभाष उपाध्याय ने ली शपथ