दिल्ली की आंच नैनीताल में_ प्रधान इस्तीफा दो..


दिल्ली के जंतर मंतर में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और बर्बरता के विरोध में नैनीताल में छात्रों का विरोध प्रदर्शन देखने को मिला है। छात्रों ने मल्लीताल के ओपन थिएटर से तल्लीताल गांधी मूर्ति तक रैली निकालकर विरोध दर्ज किया।
शुक्रवार की शाम बड़ी संख्या में छात्र, स्थानीय लोग और अधिवक्ता सड़कों पर उतरे और अलग अलग बैनर लेकर उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के साथ छात्रों से माफी मांगने की मांग की। प्रदर्शनकारीयों ने शांतिपूर्ण ढंग से सरकार के खिलाफ जलूस निकाला और जमकर नारेबाजी की।
आंदोलनरत छात्रों ने दिल्ली जंतर मंतर में शांतिपूर्ण विरोध कर रहे छात्रों के साथ केंद्र सरकार की सह पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज और एक्सपायरी गोले और यहां तक कि पैलेट गन का इस्तेमाल छात्र-छात्राओं पर किया गया जिसमे कई छात्र-छात्राएं बुरी तरह घायल हो गए। वहीं रैली में इस बर्बरता को बेहद शर्मनाक बताते हुए घोर निंदा के साथ तुरंत इस्तीफा की मांग की गई। इसके साथ ही उन्होंने शिक्षा नीति में सुधार की मांग भी की है।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Uttrakhand_ इस जिले में 30 जुलाई से 11 अगस्त तक स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे,जानिए वजह..
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा..
दिल्ली की आंच नैनीताल में_ प्रधान इस्तीफा दो..
39.08 मीटर का गोल्डन थ्रो… हल्द्वानी की रिया ने नॉर्थ ज़ोन में जीता गोल्ड_CBSECluster19
बुग्याल, ग्लेशियर और धाम बचाने की पहल,कचरा फैलाने वालों पर हाईकोर्ट सख्त