Ad

हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे पर सांडों का जानलेवा टकराव_thar वाला बाल-बाल बचा..Video

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी

ADVERTISEMENTSAd

हल्द्वानी-लालकुआं राष्ट्रीय राजमार्ग-109 पर दो सांडों की खतरनाक भिड़ंत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह घटना लालकुआं स्थित अवंतिका मंदिर के पास की है, जहां अचानक सड़क किनारे शुरू हुई लड़ाई देखते ही देखते हाईवे के बीचों-बीच पहुंच गई।

वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि दोनों सांड तेज रफ्तार से एक-दूसरे पर हमला करते हुए सड़क के बीच आ गए। इसी दौरान वहां से गुजर रही एक थार कार उनकी चपेट में आते-आते बची। चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए तत्काल ब्रेक लगाए, जिससे संभावित बड़ा हादसा टल गया। कार सवार सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

घटना के दौरान हाईवे पर कुछ देर के लिए वाहनों की रफ्तार थम गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईवे और बाजार क्षेत्रों में आवारा व बेसहारा पशुओं की बढ़ती संख्या लगातार दुर्घटनाओं को न्योता दे रही है। पूर्व में भी इस मार्ग पर मवेशियों के कारण हादसे हो चुके हैं।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से आवारा पशुओं की समस्या के स्थायी समाधान के लिए ठोस और प्रभावी कदम उठाने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *