इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल में “कूल शेफ वेगांज़ा” : नन्हे शेफ्स ने दिखाया कमाल


हल्द्वानी/काठगोदाम – इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल में आज ‘कूल शेफ वेगांज़ा’ कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। नर्सरी से कक्षा पाँच तक के छात्रों ने अपनी पाक-कला प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए स्वास्थ्यवर्धक और स्वादिष्ट व्यंजन प्रस्तुत किए। क्ले एंड कॉफी कैफे से प्रेरित इस आयोजन में छात्रों ने रेनबो वंडर सैंडविच, फ्रूटी कार्निवल पंच, पीनट प्रोटीन बाइट और स्नोवी कोकोनट पर्ल जैसे रचनात्मक व्यंजन तैयार किए।
कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में रचनात्मकता, स्वच्छता, टीमवर्क और आत्मविश्वास जैसे गुणों का विकास करना था। छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने प्रस्तुतिकरण से सभी को प्रभावित किया।
स्कूल प्रबंधक डॉ. दीपक बल्यूटिया, प्रबंधिका डॉ. गीतिका बल्यूटिया, प्रधानाचार्य श्री अनुराग माथुर, उपप्रधानाचार्य श्रीमती ममता तनेजा तथा कोऑर्डिनेटर श्रीमती प्रियंका शर्मा ने छात्रों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम की सफलता में कक्षा 1 से 5 तक के समस्त शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
यह आयोजन नन्हे विद्यार्थियों के लिए सीखने और आत्म-प्रकाशन का एक सराहनीय मंच साबित हुआ।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




पैर फिसला और नहर के बहाव में बहती चली गई मासूम_नन्ही पीहू की मौत..bhimtal
काम बोलता है’ के दावे के बीच वायरल हुआ भीमताल का सच, मरीज और पहाड़ की बदहाल राह..Video
दर्दनाक हादसा : अल्मोड़ा में भरभराकर गिरा मकान, मलबे में दबकर मां समेत बेटा और बेटी की मौत
चार दिन में पलटा तबादला आदेश, शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
ओखलकांडा के बसौटीया पुल की बदलेगी तस्वीर..