Ad

उत्तराखंड कैबिनेट विस्तार की तैयारी,तीन विधायक बन सकते हैं मंत्री..

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

देहरादून -उत्तराखंड की राजनीति में हलचल तेज है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अगुवाई वाली सरकार जल्द ही मंत्रिमंडल विस्तार की ओर कदम बढ़ा सकती है। विश्वसनीय सूत्रों के हवाले से मिल रही जानकारी के अनुसार, कैबिनेट में तीन नए चेहरों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जा सकती है, जबकि कुछ मौजूदा मंत्रियों के विभागों में फेरबदल की भी संभावना जताई जा रही है।

ADVERTISEMENTSAd

सूत्रों के मुताबिक, यह विस्तार केवल कैबिनेट तक सीमित नहीं रहेगा। सरकार 16 राज्य मंत्रियों की सूची भी तैयार कर चुकी है, जिसे अगले कुछ दिनों में सार्वजनिक किया जा सकता है। साथ ही कुमाऊं मंडल विकास निगम और गढ़वाल मंडल विकास निगम के अध्यक्षों की घोषणा भी इस प्रक्रिया के साथ की जाएगी।

इस संभावित विस्तार में महिला प्रतिनिधित्व को प्राथमिकता देने के संकेत भी मिले हैं। खास तौर पर केदारनाथ क्षेत्र से विधायक आशा नौटियाल का नाम मंत्री पद के लिए सामने आया है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि महिला सशक्तिकरण को ध्यान में रखते हुए नेतृत्व संतुलन साधा जा रहा है।

हरिद्वार से बीजेपी विधायक प्रदीप बत्रा और कुमाऊं क्षेत्र से फकीर राम टम्टा भी संभावित नए मंत्रियों की सूची में शामिल बताए जा रहे हैं। इन नामों को लेकर पार्टी के अंदरूनी हलकों में जोरदार चर्चा है और इनकी सियासी अनुभव एवं क्षेत्रीय प्रभाव को देखते हुए इन्हें मंत्रिमंडल में जगह मिलने की प्रबल संभावना है।

सूत्र यह भी बता रहे हैं कि इस विस्तार की रणनीति 2027 के आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए तैयार की जा रही है। पार्टी संगठन की ओर से ऐसे चेहरों को प्राथमिकता दी जा रही है, जिनका जमीनी स्तर पर मजबूत जनाधार है और जो संगठन के साथ लंबे समय से सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *