Ad

कारगिल विजय दिवस पर सीएम ने शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के गांधी पार्क स्थित शहीद स्मारक पर कारगिल विजय दिवस (शौर्य दिवस) के अवसर पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की और शहीद परिवारों को सम्मानित किया।

ADVERTISEMENTSAd

इस मौके पर उन्होंने चमोली के कालेश्वर व नैनीताल में सैनिक विश्राम गृह निर्माण की घोषणा की। उपनल के माध्यम से 50% सिविलियन सहित पूर्व सैनिकों को विदेश में रोजगार दिलाने की योजना पर भी बात की गई। वर्तमान में उपनल से 22,500 लोगों को रोजगार मिल रहा है, जिसकी विनियमितीकरण प्रक्रिया जारी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश वीर जवानों के बलिदान को कभी नहीं भूलेगा। कारगिल युद्ध में उत्तराखंड के 75 जवान शहीद हुए थे। हाल ही में हुए ऑपरेशन सिंदूर का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि भारत अब हर नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब देता है।

राज्य सरकार ने शहीदों की अनुग्रह राशि 10 लाख से बढ़ाकर 50 लाख और परमवीर चक्र विजेताओं के लिए यह राशि 1.5 करोड़ तक कर दी है। शहीदों के परिजनों को सरकारी नौकरी में समायोजन की समयसीमा 2 साल से बढ़ाकर 5 साल की गई है। वीरता पुरस्कार विजेताओं को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा और संपत्ति खरीद पर 25% स्टांप ड्यूटी छूट दी जा रही है।

सैनिक कल्याण मंत्री ने बताया कि राज्य के 1831 जवान शहीद हुए हैं, जिनमें से 1528 को वीरता सम्मान मिल चुका है। अब तक 37 शहीद परिवारों को सरकारी नौकरी दी गई है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक, सैन्य अधिकारी और शहीद परिवारजन मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *