सीएम ने विजिलेंस को सौंपी खुली जांच_आयुर्वेद वि.वि. में करोड़ों की हेराफेरी..

उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय में प्रशासकीय और वित्तीय अधिकारों के दुरुपयोग का मामला अब पूरी तरह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के रडार पर आ गया है। करीब ₹13.10 करोड़ के संदिग्ध भुगतान पर उठे सवालों को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री ने विजिलेंस विभाग को खुली जांच के निर्देश जारी कर दिए हैं। मामले की पत्रावली पर स्वयं सीएम ने अनुमोदन प्रदान कर, स्पष्ट कर दिया है कि करोड़ों की हेराफेरी पर कोई समझौता नहीं होगा।
सूत्रों के अनुसार, पिछले कई वर्षों में विश्वविद्यालय में हुए भुगतान संबंधी निर्णयों में अनियमितताओं के संकेत मिले थे। प्रशासनिक व वित्तीय अधिकारों के मनमाने उपयोग को लेकर शिकायतें लगातार सरकार तक पहुंच रही थीं। प्रकरण का परीक्षण करने के बाद सरकार ने इसे अत्यंत गंभीर मानते हुए सतर्कता विभाग को संपूर्ण जांच सौंपने का निर्णय लिया।
मुख्यमंत्री धामी के निर्देश के बाद अब विजिलेंस विभाग पूरे मामले की गहन जांच करेगा,,कौन-कौन जिम्मेदार था, किस स्तर पर गड़बड़ी हुई और किस उद्देश्य से करोड़ों का भुगतान बिना उचित प्रोटोकॉल के किया गया।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




मुख्यमंत्री धामी ने दिया 17 परियोजनाओं का तोहफ़ा, मुक्तेश्वर को 112 करोड़ की बड़ी सौगात..
नैनीताल घूमने आए पर्यटकों की कार पेड़ से भिड़ी_जीजा-साले की दर्दनाक मौत,पांच घायल
उत्तराखंड : भीड़भाड़ वाले सभी प्रतिष्ठानों में इमरजेंसी फायर जांच – DGP
हाईकोर्ट का बड़ा फैसला_आउटसोर्स कर्मचारियों की 2,000 नौकरियां बचीं..
ठेकेदारी खत्म – पॉलीहाउस का पैसा अब सीधे किसानों के खाते में..