उत्तराखंड UKSSSC पेपर लीक पर CBI की पहली बड़ी कार्यवाही,असिस्टेन्ट प्रो. सुमन गिरफ्तार..


UKSSSC ग्रेजुएट लेवल पेपर लीक मामले में CBI ने पहली गिरफ्तारी करते हुए टिहरी गढ़वाल स्थित शहीद हंसा धनई राजकीय महाविद्यालय की असिस्टेंट प्रोफेसर सुमन को पकड़ा है। आरोपी का नाम पहले से गिरफ्तार खालिद मलिक और उसकी बहन साबिया की पूछताछ में सामने आया था। CBI ने मोबाइल डेटा और अन्य डिजिटल सबूतों की जांच के बाद प्रोफेसर की भूमिका की पुष्टि की। आरोप है कि सुमन ने परीक्षा के दौरान प्रश्नपत्र का हिस्सा हल कर आरोपी को व्हाट्सऐप से भेजा था। आरोपी को मेडिकल परीक्षण के बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा।

समझिए पूरा मामला – संक्षेप में
1.11:30 बजे ही लीक हुआ पेपर
21 सितंबर की UKSSSC ग्रेजुएट लेवल परीक्षा 11 बजे शुरू हुई और 11:30 बजे ही तीन पेज व्हाट्सऐप पर वायरल हो गए। खालिद मलिक ने पूछे गए सवाल सुमन को भेजे थे, जिनमें उसकी बहन साबिया भी शामिल थी।
2.प्रदेश हुआ सड़कों पर, सरकार दबाव में
पेपर लीक के बाद प्रदेशभर में बेरोजगार संगठनों का आंदोलन भड़क उठा। 8 दिन बाद सीएम धामी खुद धरना स्थल पहुंचे और CBI जांच की घोषणा करनी पड़ी।
3.सरकार ने बनाया जांच आयोग
इसके बाद रिटायर्ड जस्टिस यू.सी. ध्यानी की अध्यक्षता में एकल सदस्यीय आयोग बनाया गया, जिसने कई जिलों में जाकर छात्रों और अधिकारियों से बयान लिए और अंतरिम रिपोर्ट सरकार को सौंपी।
4.आयोग की रिपोर्ट के बाद परीक्षा रद्द
रिपोर्ट मिलते ही सरकार ने मामला UKSSSC को भेजा और आयोग की संस्तुतियों के आधार पर परीक्षा को तुरंत रद्द कर दिया।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


उत्तराखंड_ IB के SP को ड्राइवर ने मारी गोली, VVIP मूवमेंट के बीच वारदात…
22 किमी सड़क का लक्ष्य, बनी सिर्फ 2.5 KM_ अधिकारियों को शो-कॉज नोटिस,SDM धारी करेंगे जांच
उत्तराखंड में सपा का बड़ा सियासी दांव_कांग्रेस के साथ, क्या 30 सीटों पर बनेगी बात..?
उत्तराखंड पुलिस में निरीक्षकों के तबादले,देखिए किसे कहां मिली नई तैनाती
इंस्पिरेशन _अंतरविद्यालय बास्केटबॉल चैंपियनशिप में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, मेजबान टीमों ने जमाई धाक..