CM धामी ने मौके पर परखा काम_नन्दा की चौकी एप्रोच रोड का किया निरीक्षण


देहरादून। नंदा की चौकी पुल के एप्रोच रोड पुनर्निर्माण का सीएम ने जायजा लिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रेमनगर पहुंचकर निर्माण कार्य का मौके पर मुआयना किया और अधिकारियों से काम की प्रगति, गुणवत्ता, सुरक्षा व्यवस्था और यातायात संचालन की जानकारी ली।
मुख्यमंत्री सहसपुर के भाऊवाला में आयोजित महिला संवाद एवं सम्मान कार्यक्रम से लौटते समय सीधे नंदा की चौकी पुल पहुंचे। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों और अभियंताओं से पुनर्निर्माण कार्य की जानकारी लेते हुए गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता न करने के निर्देश दिए।
एप्रोच रोड क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिलते ही राज्य सरकार ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित विभागों को राहत और पुनर्निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद विभागीय टीमों ने युद्धस्तर पर काम करते हुए 12 घंटे के भीतर सड़क को दोबारा तैयार किया, जिससे यातायात व्यवस्था जल्द बहाल हो सकी।
मुख्यमंत्री ने त्वरित कार्रवाई के लिए अधिकारियों, अभियंताओं और कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि जनसुविधा से जुड़े कार्यों में तेजी और गुणवत्ता दोनों जरूरी हैं।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हमारी शिकायत पर सुनवाई नहीं, राहुल गांधी पर चंद मिनटों में FIR..यशपाल,, थानों में धड़ाधड़ तहरीरें
47 किलोमीटर तक चलती बस में दरिंदगी_ 16 साल की नाबालिग के साथ गैंगरेप
‘शुद्धिकरण’ पर कांग्रेस का मौन प्रहार, बारिश में भी रामलीला मैदान पहुंचा हुजूम_haldwani
हल्द्वानी में राहुल गांधी के खिलाफ FIR.. जानिए आरोप क्या हैं
नैनीताल-बागेश्वर जिले में बारिश का असर,कल सभी स्कूल बंद..Heavy rain alert_haldwani