चंपावत हादसे में ज़ख्मी हुए मरीजों को देखने STH पहुंचे सीएम धामी


हल्द्वानी : राज्य के चंपावत जिले में हुए दर्दनाक हादसे में घायल मरीजों का उपचार सुशीला तिवारी हॉस्पिटल में चल रहा है मरीजों का हालचाल लेने के लिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एसटीएच हल्द्वानी पहुँचे। यहां उन्होंने मरीज के उपचार के बारे में चिकित्सकों से वार्ता की। सीएम धामी ने बताया कि विगत मंगलवार के दिन अत्यंत दुखद दुर्घटना चंपावत क्षेत्र में हुई, जिसमें हुई जनहानि में आज मेरे द्वारा चंपावत पहुंच कर पीड़ित परिवारो के घर पहुंच कर सांत्वना दी व राज्य सरकार हर समय पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है ऐसा आश्वासन दिया गया। इसी क्रम में उक्त दुर्घटना में सुशीला तिवारी हॉस्पिटल में भर्ती मरीज को देखने हल्द्वानी आया हूं।

मुख्यमंत्री द्वारा सुशीला तिवारी हॉस्पिटल में अन्य मरीजों को भी देख कर उनका हालचाल जाना तथा इस दौरान उनके साथ प्राचार्य डॉक्टर अरुण जोशी, एमएस डॉक्टर सत्यवली, मेयर डॉक्टर जोगेंद्र सिंह पाल रौतेला, जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, तरुण बंसल, धीरेंद्र रावत, योगेश रजवार, कनिष्क ढींगरा आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




UGC के खिलाफ गरजा सवर्ण समाज_आनंद स्वरूप बोले, ये कानून नहीं प्रताड़ना है
अब बड़े शहरों की मजबूरी नहीं, कुमाऊं में ही हाई-टेक रोबोटिक Knee Replacement की शुरुआत
बेहद दुःखद_नैनीताल जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन
ED की रेड के बाद पूर्व CM हरीश रावत ने कांग्रेस के अहम पदों से इस्तीफा दिया
डीएम का बड़ा एक्शन, आपराधिक रिकॉर्ड वाले राजू-पूरन को जिला बदर के आदेश..