Ad

CM धामी ने कोरोना के नए वेरिएंट को देखते हुए अफसरों को किया अलर्ट.. एप्रोप्रियेट बिहेवियर का करें पालन

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड : कोविड-19 के नए वेरिएंट की आहट को देखते हुए सीएम धामी ने प्रदेश के सभी अधिकारियों को बेहद सजग और अलर्ट रहने के और एहतियात बरतने के निर्देश दिए हैं उन्होंने प्रदेश में को भी एप्रोप्रियेट बिहेवियर का पूरी तरह से पालन किए जाने पर भी जोर दिया और तमाम हॉस्पिटलों में पूरी तरह से हर स्तर पर डॉक्टरों को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए हैं।

ADVERTISEMENTSAd

सीएम धामी ने शनिवार को संदेश देते हुए कहा कि कोविड-19 इस नए वेरिएंट को देखते हुए प्रदेश के सभी लोगों को एप्रोप्रियेट बिहेवियर का पूरी तरीके से पालन करना चाहिए उन्होंने कहा कि प्रदेश में क्रोना पर प्रभारी नियंत्रण के लिए जन सहयोग मिला है प्रदेश सरकार ने प्रभावी नियंत्रण के लिए सभी तैयारियां मुकम्मल कर ली है साथ ही आवाम से यह भी अपील की है कि अभी तक जो व्यक्तियों को दूसरा टीका नहीं लगा है वह समय होते ही टीकाकरण अवश्य करा लें एवं मास्क एवं सैनिटाइजेशन पर भी ध्यान दें।

मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव, डीजीपी एवं सचिव स्वास्थ्य को कोरोना के नए वैरिएंट को ध्यान में रखते हुए कोविड एप्रोप्रियेट बिहेवियर का पालन सुनिश्चित कराने एवं सभी आवश्यक व्यवस्थाएं कराने के भी निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने सचिव स्वास्थ्य को कोरोना पर प्रभावी नियंत्रण के लिए अस्पतालों में सभी व्यवस्थाएं करने के भी निर्देश दिए हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *