Ad

BREAKING : (उत्तराखंड) एक ही बटालियन में कई जवान कोरोना संक्रमित..3 अस्पताल में भर्ती..

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

देहरादून: उत्तराखंड में सेना की बटालियन में कई जवान कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उक्त जवानों को क्वारंटीन कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक देहरादून जिले की चकराता स्थित एक बटालियन में सेना के कई जवान कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

ADVERTISEMENTSAd

अभी तीन जवानों को एमएच में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य विभाग पूरे मामले की जानकारी ले रहा है। यह पता लगाया जा रहा है कि उक्त संक्रमित जवान बाहर से लौटे हैं या ये मामले फ्लू क्लीनिक में आए हैं। जिला सर्विलांस अधिकारी डाॅ. राजीव दीक्षित ने मामले की पुष्टि की है।

उत्तराखंड में शनिवार को 14 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। जबकि आठ मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या अब 150 हो गई है।
शनिवार को नौ जिलों अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, हरिद्वार, पौड़ी, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी और उत्तरकाशी जिले में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है। वहीं, देहरादून में 10,  चमोली और ऊधमसिंह नगर में एक-एक व नैनीताल जिले में दो संक्रमित मिले हैं।
प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 344183 हो गई है। इनमें से 330466 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7407 लोगों की जान जा चुकी है। प्रदेश की रिकवरी दर 96.01 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.15 प्रतिशत दर्ज की गई है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *